Ranchi : तमिलनाडू चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी TVK ने विधानसभा चुनाव में बड़ी-बड़ी पार्टियों को धूल चटा दी है। टीवीके ने अकेले दम पर 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर चौंका दिया है। पार्टी तमिलनाडू में अकेले सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो चुकी है। हालांकि इन सबसे बीच विजय की लेडी लक यानि की तृषा कृष्णन की खूब चर्चा हो रही है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी की चर्चा भी जोरों पर है।
जीत का जश्न और तृषा का जन्मदिन: क्या है कनेक्शन?
आज यानी 4 मई को जब तमिलनाडु चुनाव के नतीजे थलापति विजय को मुख्यमंत्री की कुर्सी की ओर ले जा रहे हैं, ठीक उसी दिन साउथ की ‘क्वीन’ तृषा कृष्णन अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस संयोग को विजय के प्रशंसक ‘लेडी लक’ से जोड़कर देख रहे हैं। तृषा आज सुबह तिरुमाला मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद सीधे विजय के घर पहुंचीं, जिसने अफवाहों के बाजार को और गर्म कर दिया है।
फिल्म ‘लियो’ से शुरू हुई चर्चा
विजय और तृषा की जोड़ी ने पर्दे पर हमेशा आग लगाई है, लेकिन 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘लियो’ के बाद उनकी निजी जिंदगी की खबरें हेडलाइंस बनने लगीं। इसी दौरान विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के साथ उनके तलाक की खबरें आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने अपनी याचिका में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र किया था। हालांकि, किसी का नाम सार्वजनिक नहीं हुआ, लेकिन फैंस ने इसका कनेक्शन तृषा से जोड़ दिया।
क्या चुनावी जीत के बाद होगी शादी की घोषणा?
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि विजय और तृषा जल्द ही अपने रिश्ते को ‘ऑफिशियल’ कर सकते हैं। विजय के बॉडीगार्ड की एक रहस्यमयी पोस्ट ने भी इशारा किया है कि अब अफवाहों पर विराम लगने का समय आ गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले या ठीक बाद विजय अपनी जिंदगी की नई पारी का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
Read More- विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: चारो तरफ भगवा बीच में तीर धनुष, क्या झारखंड में टिक पाएगी हेमंत सरकार!
मॉडलिंग से क्वीन ऑफ साउथ तक का सफर
बता दें कि साउथ क्वीन तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को हुआ था। उनको पहली पहचान फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो से मिली थी। उन्होंने मिस चेन्नई का खिताब भी अपने नाम किया है। तृषा आज साउथ की सबसे महंगी और सफल अभिनेत्री हैं। विजय के साथ उनकी केमिस्ट्री सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब वह उनके राजनीतिक सफर में भी एक मजबूत स्तंभ की तरह देखी जा रही हैं।
Read More- विधायक प्रदीप यादव को एक साल की सजा! जाने क्या है पूरा मामला

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









