Jharkhand News: नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद सह बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान अपने पत्र के माध्यम से देश की प्राचीनतम संस्कृति के संवाहक उरांव, मुंडा एवं संथाल आदिवासी समाज की अस्मिता, आस्था तथा उनकी सांस्कृतिक धरोहरों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।
उन्होंने प्रधानमंत्री को मुंडा और उरांव जाति की गौरवशाली इतिहास उनकी वीरता, स्वाभिमान एवं संघर्ष अपनी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और अधिकारों की रक्षा,’मांझी-पारगनैत’ एवं ‘खुंटकट्टी’ जैसे पारंपरिक तंत्र सामाजिक संतुलन और सामुदायिक जीवन की सुदृढ़ नींव तथा उनकी पड़हा व्यवस्था के माध्यम से सामाजिक संगठन,न्याय एवं सामूहिक नेतृत्व के आदर्श के बारे में बताया।
Jharkhand News: आदिवासी संस्कृति, आस्था एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण
उन्होंने इस दौरान झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, आस्था एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास से जुड़े क्षेत्र पर कार्य करने की वकालत की। इसमें विशेष रूप से रोहतास गढ़ किला, मुड़मा मेला एवं मरांग बुरु जैसे ऐतिहासिक एवं आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण, विकास तथा इन्हें जोड़ते हुए “आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर” के निर्माण का आग्रह किया, ताकि हमारी गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिल सके।
साथ ही इन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित किया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








