Jharkhand News: राज्य के विश्वविद्यालयों में लंबे समय से चल रही अनियमितताओं पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों पर संविदा भर्ती पर तत्काल रोक लगा दी है।
Jharkhand News: सीधे नियुक्ति नहीं होगी, JAP-IT से होगी बहाली
उन्होंने निर्देश दिया है कि अब जरूरत पड़ने पर सीधे नियुक्ति नहीं होगी, बल्कि राज्य सरकार के जरिए JAP-IT से सूचीबद्ध एजेंसियों के माध्यम से ही कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। साथ ही पिछले तीन वर्षों में हुई सभी संविदा नियुक्तियों का पूरा ब्योरा सात दिनों के भीतर मांगा गया है, जिससे साफ है कि व्यापक जांच की तैयारी है।
Read More- US Iran War: होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही ठप! ईरान ने अमेरिका को दे डाली ये खुली धमकी
Jharkhand News: बिना अनुमति कोई भी मानद डिग्री नहीं दी जा सकेगी
इसके अलावा OSD टू VC पद को अवैध बताते हुए सभी कर्मियों को उनके मूल पद पर वापस भेजने का आदेश दिया गया है। वित्तीय पारदर्शिता के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं, जिसमें विश्वविद्यालयों को अपने फंड बचत खाते या फिक्स्ड डिपॉजिट में रखने होंगे।
Read More- Youtube Shorts से परेशान हैं- आ गया ‘Zero Minute’ फीचर, एक क्लिक में गायब हो जाएंगी सारी रील्स
अब बिना अनुमति कोई भी मानद डिग्री नहीं दी जा सकेगी। साथ ही कर्मचारियों और शिक्षकों से 30 अप्रैल तक अग्रिम राशि का हिसाब भी मांगा गया है।












