Friday, May 1, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के असम दौरे से राजनीतिक हलचल तेज, 21वीं आदिवासी महासभा में बोले…

February 1, 2026
in Breaking News, झारखंड
A A
Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के असम दौरे से राजनीतिक हलचल तेज, 21वीं आदिवासी महासभा में बोले…
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज असम के तिनसुकिया जिले में ऑल आदिवासी स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ असम (ASSAA) द्वारा आयोजित 21वीं आदिवासी महासभा-2026 को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि असम में रह रहे आदिवासी समाज के सुख-दुःख में झारखंड सदैव मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने आदिवासी समाज की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी पहचान बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग डेढ़ सौ वर्षों से असम में रह रहे आदिवासी-मूलवासी समुदाय से आज सीधे संवाद का अवसर मिला है। झारखंड से असम जाकर जीवन यापन कर रहे आदिवासी समुदाय की समस्याओं, उन पर हो रहे अत्याचारों और पीड़ाओं को समझने के लिए वे यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड और असम के आदिवासी समाज का ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने देश की आज़ादी में झारखंड के वीर सपूतों धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी सहित अन्य महान योद्धाओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए पीढ़ियों तक संघर्ष किया है। उन्होंने चिंता जताई कि आज भी देश के विभिन्न हिस्सों में आदिवासी समुदाय अपने हक-अधिकार और पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी, मूलवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग समाज का सबसे कमजोर तबका है, जिसे हाशिए पर धकेलने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इन परिस्थितियों पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने असम के वरिष्ठ आदिवासी नेता स्वर्गीय प्रदीप नाग एवं प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचने का हुआ कार्य

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। देश में कई नीतियां-कानून बने। देश के  संविधान से हमें रक्षा कवच मिला उसके बावजूद आज हम कहां खड़े हैं। आज हमारा समाज कितना संघर्ष कर रहा है यह बहुत बेहतर तरीके से आप सभी लोग जानते हैं। आज सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक रूप से आदिवासी समुदाय कमजोर है और इसी कमजोरी का फायदा बड़े एवं सामंती विचारधारा वाले लोग बहुत चालाकी से उठाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी आज हमारे बीच नहीं हैं, जब उन्होंने अलग राज्य की परिकल्पना की तो कुछ लोग मजाक उड़ाते थे कि आदिवासी लोग अलग राज्य बनाएंगे। आज सच्चाई पूरे देश के सामने हैं। वर्ष 2000 में अलग झारखंड राज्य झारखंड बना। यह बात सही है कि उस समय क्या नारा लगता था, कैसे लेंगे झारखंड, लड़के लेंगे झारखंड। उस समय न मोबाइल, न गाड़ी, न मोटर उसके बावजूद झारखंड के लोग जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए चीटियों की तरह एकजुट हो जाते थे। राज्य अलग हुआ लेकिन इसका फायदा आदिवासी समुदाय को नहीं मिला। हम लोगों को तो राज्य लेना था, हमारे अग्रणी नेताओं ने सोचा कि राज्य अलग होगा तो यहां के आदिवासियों-मूलवासियों का विकास होगा। झारखंड राज्य अलग होने के बाद बौद्धिक रूप से मजबूत लोगों ने 15 वर्ष से ज्यादा समय तक झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया, नतीजा यह हुआ कि राशन कार्ड लेकर लोग भात-भात-कहते हुए भूख से मरने को विवश हुए, फिर हमने प्रखंड-प्रखंड, गांव-गांव, टोला-टोला पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का काम किया फिर लोगों ने हमें राज्य की बागडोर संभालने का मौका दिया। राज्य का बागडोर संभालते ही हमने 5 साल के भीतर स्थिति को बदलने की कोशिश की और हमें सफलता भी मिली। वैसे गरीब, पीड़ित, शोषित, आदिवासी-मूलवासी समुदाय के लोग जो कभी जिला ऑफिस, प्रखंड कार्यालय नहीं देखे थे, बीडीओ, सीओ, डीसी, एसपी को नहीं जानते थे उनतक हमने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है।

आदिवासी अपना हक-अधिकार, अपनी मान्यता के लिए कर रहे संघर्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में रहते हुए  हमारे यहां के आदिवासी अपना हक-अधिकार, अपनी मान्यता के लिए संघर्षशील हैं। आज आदिवासियों के हितैषी बनने वाले लोग आदिवासियों को ही हाशिए पर रखने के लिए उतारू हैं। वे जानते हैं कि आदिवासी समाज अगर आर्थिक और बौद्धिक रूप से मजबूत हो गया तो वे अपनी हक-अधिकार, जल-जंगल-जमीन की बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की जरूरत पड़ने पर आसाम में रहने वाले आदिवासियों की मदद करने के लिए पूरा झारखंड का आदिवासी समाज आगे आकर खड़ा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय की एकजुटता ही हमारी पहचान है। पहले दुनिया हमारी एकजुटता का लोहा मानती थी। हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी वर्ग-समुदाय के लोगों की एकजुटता देश को मजबूती प्रदान करती है, लेकिन पिछले कुछ समय से बौद्धिक और आर्थिक रूप से समृद्ध लोगों ने हमारी एकजुटता पर प्रहार करने का काम किया है।

राज्य में महिलाएं हुई सशक्त

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड सबसे ज्यादा योगदान देने वाला राज्य है। हमारी सरकार ने यह तय किया है कि इस राज्य ने बहुत कुछ दिया है अब इस राज्य के लोगों को वापस देने की जरूरत है। हमारे राज्य के संसाधन का सही मूल्य मिले इस पर हम बेहतर कार्यपद्धति से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) के वार्षिक सम्मेलन में एक आदिवासी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड ने अपनी ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज किया है। आज झारखंड ने वैश्विक पटल पर अपनी बातें पहुंचाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य की आधी आबादी को आत्मनिर्भरता की राह पर ले जाने का काम कर दिखाया है। प्रत्येक माह राज्य की लगभग 55 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत उनके बैंक खाते में 2500 रुपए की राशि भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारे विकास मॉडल की कॉपी दूसरे राज्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि पिछले दो वर्षों से निरंतर यहां की महिलाओं को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड के नौजवानों के लिए गए महत्वाकांक्षी स्कीम्स लागू किए हैं। यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 15 लख रुपए तक का एजुकेशन लोन बिना कोई गारंटी के उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Posts

घर से निकले जरा बचके! झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट-इस दिन से मिलेगी राहत
झारखंड

घर से निकले जरा बचके! झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट-इस दिन से मिलेगी राहत

May 1, 2026
Jharkhand transfers in turmoil: Babulal Marandi alleges extortion through brokers
झारखंड

Jharkhand में तबादलों पर बवाल: दलालों के जरिए वसूली का खेल, बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप

April 30, 2026
The first phase of Census 2027 will begin in Ranchi from May 1.
झारखंड

Ranchi में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें Self Enumeration और घर-घर सर्वे की पूरी प्रक्रिया

April 30, 2026
Next Post
Breaking News: सिंह मेंशन बमबारी के बाद धमकी भरा पर्चा वायरल, अमन सिंह गिरोह के शंकर सिंह ने ली जिम्मेदारी

Breaking News: सिंह मेंशन बमबारी के बाद धमकी भरा पर्चा वायरल, अमन सिंह गिरोह के शंकर सिंह ने ली जिम्मेदारी

Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather News: झारखंड से ठंड जल्द कहेगा टाटा बाय-बाय, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

घर से निकले जरा बचके! झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट-इस दिन से मिलेगी राहत

घर से निकले जरा बचके! झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट-इस दिन से मिलेगी राहत

May 1, 2026

Jharkhand में तबादलों पर बवाल: दलालों के जरिए वसूली का खेल, बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप

पारा शिक्षकों को झटका! आकलन परीक्षा सफल शिक्षकों को करना होगा इंतजार-अगले हफ्ते बन सकती है बात

Ranchi में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें Self Enumeration और घर-घर सर्वे की पूरी प्रक्रिया

Giridih में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बस की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

गिरिडीह में जमीन विवाद में खूनी खेल, लाठी-डंडो से जमकर मारपीट, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra