Jharkhand News: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई जब एक व्यवसायी ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। पूरी घटना ट्रिनिटी गार्डन अपार्टमेंट का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान फाल्गुनी मुखर्जी के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Read More- Breaking News: वर्द्धमान कम्पाउण्ड हत्याकांड का खुलासा, पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand News: दुकान बंद कर घर लौटने के बाद की आत्महत्या
परिजनों के मुताबिक, फाल्गुनी मुखर्जी रोज़ की तरह रात में दुकान बंद कर घर लौटे थे। भोजन करने के बाद वे अपने कमरे में चले गए। सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों को चिंता हुई। आवाज़ देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद दरवाजा खोला गया। अंदर वे बेसुध अवस्था में पड़े हुए थे।

Read More- Jharkhand News: हादसा या हत्या! कुंए में तैरता हुआ मासूम का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand News: बैग की दुकान चलाते थे फाल्गुनी मुखर्जी
मिली जानकारी के मुताबिक फाल्गुनी मुखर्जी हीरापुर इलाके में बैग की दुकान चलाते थे। परिजनों का कहना है कि वे पिछले कुछ समय से आर्थिक दबाव से जूझ रहे थे। कर्ज को लेकर मानसिक तनाव की बात सामने आई है। वहीं, पड़ोसियों के अनुसार घरेलू माहौल भी लंबे समय से ठीक नहीं चल रहा था।
Read More- Big Breaking : खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक
घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने कुछ जरूरी सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












