Breaking News: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवर वर्द्धमान कम्पाउण्ड धोबी घाट में पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।
Jharkhand News: हादसा या हत्या! कुंए में तैरता हुआ मासूम का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
गिरफ्तार आरोपियों में पिता मुन्ना कच्छप और उसके दो बेटे अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप शामिल है। तीनों ने मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीटपीटकर हत्या कर दी थी।
Read More- Big Breaking : खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक
Breaking News: टहलने के दौरान किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार 31 जनवरी की रात करीब 8 बजे मधेश्वर सिंह टहलने निकले थे, तभी पड़ोसी अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों ने अपने पिता मुन्ना कच्छप के साथ मिलकर मधेश्वर सिंह की जमकर पिटाई कर दी।
Read More- Big Breaking : लोअर वर्धमान कंपाउंड में व्यक्ति की हत्या से सनसनी, उग्र ग्रामीणों ने कर दिया…
Breaking News: स्थानीय लोगों ने किया था सड़क जाम
घटना में बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद 1 फरवरी को स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर रोड जाम कर दिया था। मामले में लालपुर थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












