Ranchi Breaking News: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, हटिया से विधायक नवीन जायसवाल के घर पर पत्थरबाजी की घटना हुई है। जिसके बाद विधायक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही हटिया DSP और पुंदाग ओपी की टीम मौके पर पहुंची। और मामले की जांच में जुट गई। बता दें, नवीन जायसवाल हटिया से बीजेपी विधायक है। इस मामले को लेकर फिलहाल विधायक और पुलिस ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।












