Ranchi Breaking News: राजधानी रांची में बीते रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक ब्लैक कार ने छह लोगों को रौंद दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी पांच गंभीर रुप से घायल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, रेश ड्राइविंग मामले के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे लालपुर थाना में लाया जा रहा है। और उसके ब्लैक कार को भी जब्त कर लिया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
Ranchi Breaking News: दरअसल, बुधवार देर रात रांची के चुटिया क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौक के पास तेज रफ्तार ब्लैक कार ने सड़क किनार चल रहे छह लोगों को रौंद दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। मृतक की पहचान मूल रुप से हटिया निवासी धर्मेंद्र सिंह के रुप में हुई है, जो वर्तमान में चुटिया में रह रहें है। और घायलों में रेलवे की महिला टीटी अन्नापूर्णा नायडू, उसके पुत्र कुणाल नायडू, अमित सिंह, संदीप महतो और प्रशांत गौरव शामिल हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी।
Ranchi Breaking News: आरोपी पुलिस हिरासत में
बताया जा रहा है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान अतुल चड्डा के रूप में हुई हैं। और उसके ब्लैक थार को भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है, स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।












