यह खबर सुनेंऑडियो
Jharkhand News: झारखंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ बीते बुधवार देर रात पतरातू क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
दरअसल, पतरातू क्षेत्र में रेलवे साइडिंग संचालक और कोयला व्यवसायी गजानन्द प्रसाद उर्फ गज्जू साव और सयाल लोकल सेल के अध्यक्ष नीतीश कुमार घर के बाहर अज्ञात अपराधियों ने करीब 8-9 राउंड फायरिंग की। और मौके से भाग निकले।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
वहीं सूचना मिलने पर SDPO गौरव गोस्वामी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहाँ से उन्हें एक खोखा बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है और जगह जगह छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive







