CM Bhagwant Mann को जान से मारने की धमकी
पंजाब के CM Bhagwant Mann को जान से मारने की धमकी मिली है, साथ ही 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है। खालिस्तान समर्थक संगठन, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने प्रशासन को ईमेल भेजकर धमकी दी कि CM मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने पोलोनियम से संक्रमित किया है।
CM Bhagwant Mann मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने इस अस्पताल समेत 16 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। मोहाली के एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह का कहना है कि धमकी भरा ईमेल आया है, वो सभी चीजों को वैरिफाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अस्पताल की अच्छी तरह से जांच कर बताया गया है कि सब सेफ है, साथ ही सीनियर्स के अगले आदेश तक फोर्स को हॉस्पिटल में तैनात रखा जाएगा।











