फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The kerala story 2) : फिल्म “द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड” को लेकर राजनीतिक विवाद एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। फिल्म की आगामी रिलीज पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन चिंता जताते हुए कहा है कि इस फिल्म ने केरल राज्य की धर्मनिरपेक्ष परंपरा को कमजोर किया है, इस फिल्म के पहले भाग ने राज्य के खिलाफ नफरत फैलाई है, पिनराई ने इसे ‘जहरीली रचना’ बताते हुए कहा कि यह फिल्म राज्य के सेक्युलर मिजाज को कमजोर करने और नफरत फैलाने की साजिश है।
The kerala story 2 फिल्म के रिलीज से पहले बहस तेज
आपको बता दें कि यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है, फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने निर्देशित किया है, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। लोकिन चर्चे की बात यह है कि फिल्म के रिलीज से पहले ही बहस तेज होती दिखाई दे रही है। मेकर्स का कहना है कि ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ट्रेलर में लड़कियों की जबरन धर्मांतरण के मामलों में फंसी पीड़ा को दिखाया गया है। हालांकि, कई दर्शकों और राजनीतिक नेताओं ने इसे ‘प्रोपगैंडा’ करार दिया है।
पिनाराई विजयन का फिल्म (The kerala story 2) पर बयान
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होनें कहा है कि समाज में विभाजन और घृणा फैलाने के लिए बनाई गई जहरीली फिल्मों को प्रदर्शित करने की अनुमति कैसे दी गई, जबकि “बीफ” जैसी फिल्म को फिल्म महोत्सव में भी पाबंदित कर दिया गया था। सीएम ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ परिवार के केंद्रों ने “द केरल स्टोरी” द्वारा गलत नैरेटिव सेट किया। उन्होंने आगे कहा, यह हम सबका दायित्व है कि हम यह सुनिश्चित करें कि केरल की धर्मनिरपेक्ष नींव झूठे प्रचार से कमजोर न हो और धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के मूल्यों को कायम रखते हुए हम इसे नकार दें।
मुख्यमंत्री ने कहा, “केरल कानून-व्यवस्था का आदर्श है और सांप्रदायिक सद्भाव की भूमि है, उसे आतंकवाद का केंद्र बताने के प्रयासों को एकजुट होकर खारिज किया जाना चाहिए। यह हम सभी का दायित्व है कि हम यह साबित करें कि केरल की धर्मनिरपेक्ष नींव झूठे प्रचार से चकनाचूर नहीं होगी। केरल हमारा गौरव है और सत्य को झूठ पर विजय प्राप्त करनी होगी जिसके लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये वही ताकतें हैं जो सहमति से हुई शादियों को भी सांप्रदायिक रंग देकर जबरन धर्मांतरण का झूठा प्रोपेगेंडा फैला रही हैं।
“द केरल स्टोरी 2” सच्ची घटना या साजिश
फिल्म के ट्रेलर का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि यह राज्य के बारे में विश्व स्तर पर गलतफहमी पैदा करने की एक सोची समझी साजिश है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर दे केरल स्टोरी के पहले भाग को पुरस्कृत कराया था, ताकि वे इसका राजनीतिक फायदा उठा सकें। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का पहला भाग भी झूठ की बुनियाद पर बना था।













