मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार को BJP का एक प्रतिनिधिमंडल रातु रोड स्थित राज्य निर्वाचन आयोग में ज्ञापन सौंपा। जिसमें मेदिनीनगर नगर निगम के 41 बुथों को अतिसंवेदनशील बताते हुए आयोग से विशेष सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान कराने की मांग की है। BJP का आरोप है की मतदान 23 फरवरी को होना है लेकिन सरकार के इशारे पर उनके कार्यकर्ता और असमाजिक तत्वों का डेरा बुथों के अंदर और बाहर डेरा लगा चुके हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार असमाजिक तत्वों का मतदाताओं को धमकाना और बुथों को कब्जा करने की योजना बनाई जा चुकी है। मतदाताओं के बीच असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। अतिसंवेदनशील बुथों की जानकारी और विशेष बलों की तैनाती के संर्दभ में पलामू जिले के उपायुक्त और पुलिस अधिक्षक को पत्रों के द्वारा दी जा चुकी है।
ज्ञात हो की नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान 23 को होने है। जिसके परिणामों की घोषणा 27 फरवरी को की जायेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में BJP प्रदेश संयोजक,विधि प्रकोष्ठ सुधीर श्रीवास्तव, अविनाश कुमार और अशोक बड़ाईक शामिल थे।
BJP द्वारा मेदिनीनगर नगर निगम चिन्हित 41 अतिसंवेदनशील बुथों की सूची
क्रम सं. वार्ड सं./मतदान केंद्र सं. मतदान केंद्र का नाम
01 04/01 राजकीय कृत मध्य विद्यालय, बारालोटा, द0 भाग
02 04/02 राजकीय कृत मध्य विद्यालय, बारालोटा, उ0 भाग
03 04/03 राजकीय कृत मध्य विद्यालय, बारालोटा, मध्य भाग
04 04/04 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरिजन टोला, प.भाग
05 04/05 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरिजन टोला, पूर्वी भाग
06 05/01 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पोखराहा खुर्द
07 05/02 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहलोलवा, उ0 भाग
08 05/03 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहलोलवा, द0 भाग
09 06/01 न्यू पंचायत भवन, बारालोटा, बायां भाग
10 06/02 न्यू पंचायत भवन, बारालोटा, दायां भाग
11 06/03 राजकीय कृत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, करकटटोला
12 06/04 राजकीय कृत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, करकटटोला
13 09/01 लिटिल स्टार एल स्कूल, सुग्गा
14 09/02 ग्लोरियस आवासीय पब्लिक स्कूल, सुग्गा, उ0 भाग
15 09/03 प्रज्ञा केंद्र कार्यालय, सुग्गा (कोड नं 6154)
16 11/01 भीम नारायण इंटर महाविद्यालय, हमीदगंज, उ0 भाग
17 11/02 भीम नारायण इंटर महाविद्यालय, हमीदगंज, मध्य भाग
18 11/03 भीम नारायण इंटर महाविद्यालय, हमीदगंज, द0 भाग
19 11/04 बालिका मध्य विद्यालय, हमीदगंज
20 03/01 उ0 मध्य विद्यालय, नीलिपिया
21 03/02 जनता शिवरात्रि महाविद्यालय, पूर्वी भाग
22 03/03 जनता शिवरात्रि महाविद्यालय, पश्चिमी भाग
23 15/01 बी0 सी0 सी0 मिशन बालिका मध्य विद्यालय, आबादगंज
24 15/02 बी0 सी0 सी0 मिशन बालिका मध्य विद्यालय, आबादगंज
25 15/03 बी0 सी0 सी0 मिशन बालिका मध्य विद्यालय, आबादगंज
26 17/01 जिला पशुपालन कार्यालय, रेडमा
27 17/02 उ0 मध्य विद्यालय, रोहिनी टोला, रेडमा
28 17/03 उ0 मध्य विद्यालय, छठनी टोला, रेडमा
29 18/01 आंगनबाड़ी केंद्र, करमाही टोला, रेडमा (दक्षिणी मेदिनीनगर)
30 18/02 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रेडमा, रांची रोड
31 18/03 जिला नियोजनालय कार्यालय, रेडमा
32 19/01 सुमित्रा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, प्रतापनगर, रेडमा
33 26/03 मदरसा अल हेराया, कुंड मुहल्ला, पूर्वी भाग
34 26/04 मदरसा अल हेराया, कुंड मुहल्ला, मध्य भाग
35 26/05 मदरसा अल हेराया, कुंड मुहल्ला, पश्चिमी भाग
36 27/01 मदरसा गौसिया रिजविया, कुंड मुहल्ला, कुंड पहाड़ी पू.भाग
37 27/02 मदरसा गौसिया रिजविया, कुंड मुहल्ला, कुंड पहाड़ी प.भाग
38 27/03 उर्दू बालिका उच्च विद्यालय, पहाड़ी मुहल्ला, उ0 भाग
39 27/04 उर्दू बालिका उच्च विद्यालय, पहाड़ी मुहल्ला, द0 भाग
40 28/02 मदरसा अहसने उलूम, शाह मुहल्ला, पूर्वी भाग
41 28/03 मदरसा अहसने उलूम, शाह मुहल्ला, पश्चिमी भाग












