Ranchi के 909 मतदान केंद्र पर सुबह 7:00 से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, साथ ही सभी मतदान केंद्र का भ्रमण रांची जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कई बूथों का निरीक्षण किया।
जानकारी देते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि शहर के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है। सभी बूथ पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया सुबह से जारी है। उन्होंने रांची शहर के लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकले और अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें ।
Ranchi: विकलांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध
वही रांची के अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केदो पर व्यवस्था बेहतर है विकलांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है साथ ही सभी जगह पेयजल की व्यवस्था है शहर की सरकार चुनने में रांची के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं उन्होंने अपील किया कि अगले बार के मुकाबले इस बार रिकॉर्ड को तोड़ना है और अपनी सरकार चुनने में हर नागरिक हर मतदाता अपनी भूमिका निभाएगा।












