Dhanbad: नगर निगम चुनाव की मतगणना के छठे राउंड के बाद महापौर पद की दौड़ दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की अनुमति से प्रत्याशियों को मिले वोटों की अद्यतन संख्या जारी की।
संजीव सिंह चल रहे सबसे आगे
छठे राउंड तक की गिनती में संजीव सिंह 79,743 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं चंद्र शेखर अग्रवाल को 57,746 मत प्राप्त हुए हैं। शमशेर आलम अंसारी को 45,753 और संजीव कुमार को 44,069 वोट मिले हैं। प्रकाश कुमार को 16,142 तथा इंदु देवी को 11,619 मत प्राप्त हुए हैं।
Readmore: झारखंड निकाय चुनाव 2026: BJP सबसे बड़ा दल, आदित्य साहू ने सरकार पर लगाया साजिश और सत्ता दुरुपयोग का आरोप
अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में रवि चौधरी को 3,898, अमित कुमार अग्रवाल को 3,822, राहुल कुमार चौहान को 3,510, जावेद इकबाल को 3,338, कुसुम देवी को 3,142 और रवि बुंदेला को 3,060 वोट मिले हैं।
इसके अलावा मो. रुस्तम अंसारी को 2,858, भृगु नाथ भगत को 2,702, मो. परवेज खान को 2,668, आकाश दुसाध को 2,656, उमेश पासवान को 2,463, बिनोद कुमार सिंह को 2,363, लक्ष्मी देवी को 2,254, नवल किशोर पासवान को 2,121, दिलीप कुमार को 2,066, दीनानाथ ठाकुर को 1,923, राम विनय सिंह को 1,658, के.सी. सिंहराज को 1,620, मुकेश कुमार पांडेय को 1,486, शिल्पी शर्मा को 1,325, राजकुमार कनौजिया को 1,101 तथा यौगेंद्र प्रधान को 933 मत प्राप्त हुए हैं। छठे राउंड में कुल 3,35,476 मतों की गिनती की गई, जबकि 22,930 मत रिजेक्ट घोषित किए गए।
Read more: Breaking News: Ranchi Civil Court को फिर बम से उड़ाने की धमकी, RDX से विस्फोट की चेतावनी
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रत्याशियों के समर्थकों की नजरें अब अगले राउंड की गिनती पर टिकी हैं। चुनाव परिणाम की अंतिम घोषणा तक राजनीतिक सरगर्मी बनी रहने की संभावना है।











