Pakur: ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय तथा सचिव राणा शुक्ला ने पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर से मिलकर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग किया कि रामपुरहाट से साहिबगंज के बीच नई मेमू ट्रेन का संचालन किया जाए, जो 13:15 बजे रामपुरहाट से प्रारंभ होकर संध्या प्रहर साहिबगंज पहुंचे और दूसरे दिन साहिबगंज से प्रातः 9 बजे प्रारंभ होकर वाया तीनपहाड़-बरहरवा-पाकुड़-मुरारोई होते हुए रामपुरहाट पहुंचे।
वहीं पूर्व में मांग की गई थी कि ईशाकपुर रेलवे फाटक और मालपहाड़ी अंतरराज्यीय रोड पर ओवर ब्रिज के निर्माण किया जाए को पुनः स्मरण में दिया गया। कोलकाता-काजीरंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का पाकुड़ में ठहराव, पत्थर व्यवसाय उद्योगपति लुतफल हक द्वारा पाकुड़ रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के पीने के पानी के लिए चार अनुदानित फ्रिज को रेलवे के हस्तांतरित करने की मांग की गई।पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड में हाईमास्ट लाइट तथा वीडियो वॉल लगाने की भी मांग की गई है।
रेल यात्री के सुविधा हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा-जीएम
हिसाबी राय ने बताया कि इन सभी विषयों पर पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक आश्वस्त किया है कि रेल यात्री के सुविधा हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। रामपुरहाट से साहिबगंज तक रेलवे ट्रैक की व्यवस्था को देखते हुए लोकल ट्रेन का परिचालन हो इस बावत मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता रौशन कुमार को समय सारणी निर्धारित करने का दिशा निर्देश दिया गया।
कोलकाता-काजीरंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस के पाकुड़ में ठहराव हेतु कटिंग समय अनुसार निर्देश दिया गया है।ईशाकपुर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज के निर्माण की जांचोपरांत स्वीकृति प्रदान की गई है, मगर मुरारोई-बरहरवा रेल खंड पर दो और अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने की योजना है इस बाबत थोड़ा विलंब हो रहा है।
इसके लिए जल्द निविदा प्रक्रिया कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा तथा मालपहाड़ी अंतरराज्यीय रोड की पुनः जांच का आदेश दिया गया है। पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड में वीडियो वॉल तथा हाई मास्टलाइट लगाने की अनुमति प्रदान की गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








