Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी साफ दिखाई दे रहा है। बीते दो दिनों में 760 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही 87 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं, जिससे दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए। एयरलाइंस और प्रशासन हालात सामान्य करने की कोशिश में जुटे हैं।
Israel-Iran Conflict: अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर को 9 मार्च तक बंद
इसी बीच ओमान की खाड़ी में मस्कट तट के पास एक तेल टैंकर पर ड्रोन बोट से हमला किया गया। इस घटना में एक भारतीय नाविक की जान चली गई। टैंकर ‘MKD VYOM’ पर हुए हमले ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मौजूदा हालात को देखते हुए अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर को 9 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।
Israel-Iran Conflict: एशिया की स्थिति चिंताजनक-पीएम मोदी
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक है और भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के संपर्क में है। वहीं, धर्मगुरु खामेनेई के मौत के बाद श्रीनगर समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।













