Jharkhand News: गोड्डा जिले के महगामा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश की गई। केंचुआ चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चार अपराधी अचानक घुस आए और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि अपराधी लोगों को भारी पड़ता देखकर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक चार अपराधी अचानक बैंक में घुस आए और बदमाशों ने दो राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी से हथियार छीनने की कोशिश की गई। झड़प में सुरक्षाकर्मी को गोली लग गई और वह घायल हो गया।
Jharkhand News: मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
आनन-फानन में उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली की आवाज सुनते ही मैनेजर ने अलार्म बजा दिया और लॉकर सुरक्षित कर दिया, जिससे अपराधी अंदर तक नहीं पहुंच सके। बैंक प्रबंधन की सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई।
हालात बिगड़ते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महगामा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस का कहना है कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। बिहार सीमा से सटे इस क्षेत्र में पहले भी आपराधिक घटनाएं सामने आती रही हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








