Palamu Murder: पलामू जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है जहां जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हीरा सिकनी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विश्वनाथ रजवार के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Palamu Murder: रिश्तेदार से जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार विश्वनाथ रजवार का अपने ही रिश्तेदार कपिल रजवार के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक होली के दिन दोनों पक्षों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में कपिल रजवार ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे विश्वनाथ रजवार की मौके पर ही मौत हो गई।
Palamu Murder: पुलिस ने पिता पुत्र समेत आरोपियो को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कपिल रजवार और उसके बेटे आनंद रजवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक 16 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








