Tuesday, April 28, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand Politics: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान-झारखंड में इस जगह बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल

March 11, 2026
in झारखंड, राजनीति
A A
Jharkhand Politics: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान-झारखंड में इस जगह बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा में आज राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग का बजट प्रस्तुत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के विश्वास, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का संकल्प है।

Jharkhand Politics: राज्य के हर नागरिक को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगा

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले, कोई गरीब भूखा न सोए और संकट की घड़ी में सरकार हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी रहे।

बजट प्रस्तुत करते हुए डॉ. अंसारी ने तीनों विभागों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधानों की घोषणा की-
स्वास्थ्य विभाग: ₹7,990 करोड़ 29 लाख 55 हजार
खाद्य आपूर्ति विभाग: ₹2,887 करोड़ 26 लाख 55 हजार
आपदा प्रबंधन विभाग: ₹1,859 करोड़ 46 लाख 45 हजार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में राज्य में 8 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

Jharkhand Politics: जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, खूंटी और सरायकेला-खरसावां में मेडिकल कॉलेज

पहले चरण में जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, खूंटी और सरायकेला-खरसावां में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में गोड्डा, साहिबगंज और लातेहार में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इससे राज्य के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी मजबूत होगी।

इसके साथ ही झारखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा देने के लिए राज्य की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की भी घोषणा की गई है। यह विश्वविद्यालय मेडिकल शिक्षा, शोध और आधुनिक चिकित्सा प्रणाली को मजबूत करेगा।

Jharkhand Politics: स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा

मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और झारखंड का स्वास्थ्य तंत्र देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो।

डॉ. इरफान अंसारी ने अपने संबोधन में झारखंड आंदोलन के महानायक गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए कहा कि उनके सपनों के झारखंड-जहां आदिवासी, दलित, गरीब, किसान और वंचित वर्ग को सम्मान और अधिकार मिले-उसी दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की भलाई, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।

Related Posts

Ranchi Breaking: धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव बरामद, NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
रांची

Ranchi Breaking: धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव बरामद, NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

April 28, 2026
Hazaribagh News: हजारीबाग में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप-एक साथ मिले तीन भाई-बहनों के शव
झारखंड

Hazaribagh News: हजारीबाग में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप-एक साथ मिले तीन भाई-बहनों के शव

April 28, 2026
Jharkhand News: Elderly man dies after being struck by lightning in Beddo's Khukhara village, pet dog also loses its life
Breaking News

Jharkhand News: बेड़ो के खुखरा गांव में ठनका गिरने से बुजुर्ग की मौत, पालतू कुत्ते ने भी गंवाई जान

April 28, 2026
Next Post
Zomato-Swiggy का खेल खत्म? LPG सप्लाई रुकी तो 5 लाख रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं!

Zomato-Swiggy का खेल खत्म? LPG सप्लाई रुकी तो 5 लाख रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं!

Aaj ka Rashifal 12 March 2026 zodiac signs will be showered with money on Thursday, know the fortune of Aries to Pisces

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: गुरुवार को इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, जानें मेष से मीन तक का भाग्य

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi Breaking: धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव बरामद, NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

Ranchi Breaking: धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव बरामद, NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

April 28, 2026

Breaking News: Dawood Ibrahim के करीबी Salim Dola को लाया गया भारत

Hazaribagh News: हजारीबाग में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप-एक साथ मिले तीन भाई-बहनों के शव

Jharkhand News: बेड़ो के खुखरा गांव में ठनका गिरने से बुजुर्ग की मौत, पालतू कुत्ते ने भी गंवाई जान

Giridih News: आधी रात में घर से बाहर बुलाया और उतार दिया मौत के घाट! युवक की हत्या से सनसनी

Ranchi News: रांची के धुर्वा डैम में युवक के डूबने की सूचना, जुटी लोगो की भीड़

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra