Mahakumbh viral girl Monalisa wedding, महाकुंभ फेम मोनालिसा भोसले और फरमान खान की लव स्टोरी
Mahakumbh viral girl Monalisa wedding: महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष बेचते हुए रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) एक बार फिर चर्चा में हैं। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान (Farman Khan) के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। इस इंटरफेथ मैरिज (अंतरधार्मिक विवाह) का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Mahakumbh viral girl Monalisa wedding: कौन हैं फरमान खान?
मोनालिसा का दिल चुराने वाले फरमान खान महाराष्ट्र के एक प्रोफेशनल एक्टर और मॉडल हैं। दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फरमान ने मीडिया को बताया कि वे एक शूटिंग के दौरान मिले थे, जिसके बाद उनकी बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।
विरोध के बीच पुलिस सुरक्षा में लीं सात फेरे
मोनालिसा और फरमान की यह लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। परिवार के भारी विरोध और दबाव के बावजूद, इस कपल ने अपने प्यार को अंजाम तक पहुँचाने का फैसला किया। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ने केरल पुलिस से मदद मांगी और पुलिस सुरक्षा के बीच मंदिर में शादी की रस्में पूरी कीं।
फरमान खान ने अपनी शादी के बाद खुलासा किया कि प्यार की पहल मोनालिसा की तरफ से हुई थी। उन्होंने बताया, “मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। पहले तो मैंने मना कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने मुझे मना लिया। हमने 6 महीने डेट किया, जो हमें 60 साल के प्यार जैसा लगा।”
मोनालिसा और फरमान खान के शादी के मौके पर कुछ राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों भी नजर आई। फिलहाल, परिवार की नाराजगी के कारण यह जोड़ा केरल में ही रहने का विचार कर रहा है।
बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं मोनालिसा
उत्तर प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा भोसले अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। वह सानोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें वह एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा, वह पी. बिनू वर्जीज़ की फिल्म ‘नागम्मा’ में भी काम कर रही हैं।













