Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध जगत से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जिसने पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। जांच में सामने आया है कि लालपुर निवासी राणा राहुल सिंह, कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए शूटर उपलब्ध करना का काम करता था। हैरानी की बात यह है कि इस व्यक्ति को तीन अलग-अलग मौकों पर सरकारी बॉडीगार्ड भी मुहैया कराया गया था।
Ranchi News: कुबेर ने पुलिस को दी जानकारी
दरअसल धनबाद औऱ रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 16 मार्च को गिरफ्तार हुआ प्रिंस खान का शूटर कुबेर सिंह से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इसी पूछताछ में हर दिन कोई ना कोई चौकाने वाले खुलासे सामने आ रही है। कुबेर सिंह ने ताजा जो जानकारी पुलिस को दी है। उसमें लालपुर निवाली राणा राहुल सिंह और नामकुम निवासी कौशल पांडे का नाम सामने आया है। कुबेर ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि रांची में होने वाली कई आपराधिक घटनाओं में शूटर उपलब्ध कराने की जिम्मा राणा के पास था औऱ वह उपलब्ध कराता था।

सुअर पालन का कारोबार करता था राणा
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राणा राहुल सिंह पेशे से सुअर पालन का कारोबार करता था, लेकिन इसके साथ ही वह प्रिंस खान के साथ मिलकर कई घटना की प्रलानिंक किया करता था। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात प्रिंस खान से हुई थी। जिसके बाद उसने रंगदारी वसूलने और शूटर उपलब्ध कराने का नेटवर्क खड़ा किया।

पुलिस ने ही दी थी सुरक्षा
लेकिन सबसे चौकाने वाली बात यह है कि राणा ने खुद को उग्रवादियों से खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा हासिल की। साल 2023 में उसे पहली बार सुरक्षा हासिल हुई , जिसके कुछ समय बाद हटा लिया गया। इसके बावजूद उसने प्रभाव और दबाव का इस्तेमाल कर दोबारा और फीर तीसरी बार जुलाई 2025 में भी बॉडिगार्ड हासिल कर लिया। लेकिन नगर निकाय चुनाव से पहले फरवरी 2026 में यह सुरक्षा उससे वापस ले ली गई। जांच में यह भी सामने आया है कि राणा का सहयोगी कौशल भी उसके बॉडीगार्ड का इस्तेमाल करता था और सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो पोस्ट कर इलाके में अपना प्रभाव जमाने का प्रयास किया करता था। राणा के काफिले में कई बार पुलिस एस्कॉर्ट भी दिया गया था। फिलहाल राणा फरार बताया जा रहा है और कर्नाटक में छिपे होने की बात कही जा रही है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









