Technology: टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Oracle ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छटनी कर टेक वर्ल्ड में सनसनी मच दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने करीब 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इनमें करीब 12 हजार इंडियन कर्मचारी शामिल हैं।
Read More- कम बजट में प्रीमियम फीचर्स के साथ TVS Apache RTR 160 4V लॉन्च, कीमत मात्र इतनी
Oracle की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है
आज सुबह 6 बजे अचानक कर्मयारियों को उनके ईमेल इनबॉक्स में टर्मिनेशन लेटर आते ही हड़कंप मच गई। कर्मचारी जबतक सबकुछ समझ पाते उससे पहले ही उनका सिस्टम एक्सेस बंद कर दिया गया। जब उन्होंने पूरा ईमेल पढ़ा तो पता चला कि आज उनका आखिरी कार्यदिवस था।
Read More- Koderma News: कोडरमा में युवती को प्रेम-प्रसंग में मिली डांट तो लगा ली फांसी
हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह कदम संगठन में बड़े बदलावों के तहत उठाया गया है। कर्मचारियों को भेजे गए मेल में कंपनी ने उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और सेवरेंस पैकेज व आगे की प्रक्रिया के लिए पर्सनल ईमेल साझा करने को कहा।
Artificial Intelligence में तेजी से निवेश कर रही Oracle
छंटनी के पीछे अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी Artificial Intelligence में तेजी से निवेश कर रही है, जिससे कम लोगों से ज्यादा काम लिया जा सकता है। वहीं, कुछ पूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि लंबे कार्य घंटों और काम के दबाव का विरोध करने वालों को भी निशाना बनाया गया।
Read More- Ranchi Breaking : रातू में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत
गौरतलब है कि Larry Ellison द्वारा स्थापित यह कंपनी दुनिया भर में डेटा मैनेजमेंट और क्लाउड सर्विस के लिए जानी जाती है। बैंकिंग, सरकारी और बड़ी कंपनियां इसके सिस्टम पर निर्भर हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









