Ranchi News: बुंडू में 19 अप्रैल से सजेगा भव्य नवरात्रि मेला
Ranchi News (रांची): झारखंड के रांची जिला अंतर्गत बुंडू में इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाला प्रसिद्ध ‘बुंडू नवरात्रि मेला’ पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। हाल ही में श्री श्री राधा रानी मंदिर परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मेले की तिथियों की घोषणा के साथ-साथ नई आयोजन समिति का विस्तार किया गया है।
मेला शेड्यूल और नियम
बुंडू की सांस्कृतिक पहचान बन चुके इस मेले को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच भारी उत्साह है। बैठक में सर्वसम्मति से कुछ निर्णय लिए गए। मेले की तिथि 19 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक रहेगी। मेले की गरिमा और धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र और आसपास की अवधि के दौरान मांस, मछली और अंडा का सेवन पूर्णतः वर्जित रहेगा।
नई मेला संचालन समिति का गठन
स्थायी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गणेश कुम्हार जी के निधन के बाद, मेले के सफल संचालन के लिए नई टीम चुनी गई है।
समिति के मुख्य पदाधिकारी:
- मुख्य संरक्षक: विकास कुमार मुंडा (विधायक)
- अध्यक्ष (मेला संचालन): बबलू प्रजापति
- उपाध्यक्ष: बबलू कुंडू और राजकिशोर कुशवाहा
- सचिव: रोशन महतो | उपसचिव: जीतू महतो
- कोषाध्यक्ष: धनंजय प्रमाणिक | उपकोषाध्यक्ष: सौरभ नायक
- मुख्य भंडारपाल: मनोज कुंडू
अन्य सदस्य एवं संरक्षक
नई कमेटी में अरुण जैन, आकाश लायक, राकेश मछुवा, रोहित नायक, जीतेंद्र उरांव (नगर अध्यक्ष), रविंद्र उरांव (नगर उपाध्यक्ष), राजकुमार बिंझिया (प्रमुख) सहित कई अन्य गणमान्य लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शांति और भाईचारे की अपील
बैठक के समापन पर नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस मेले को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। बुंडू का यह मेला न केवल मनोरंजन बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।












