Thursday, May 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand Politics: बालू से तेल निकालने का काम कर रही है महागठबंधन सरकार-भाजपा का बड़ा आरोप

April 5, 2026
in राजनीति
A A
Jharkhand Politics: बालू से तेल निकालने का काम कर रही है महागठबंधन सरकार-भाजपा का बड़ा आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यालय भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक गोड्डा अमित मंडल ने आयोजित प्रेसवार्ता में महागठबंधन सरकार को बालू एवं अवैध खनन के मुद्दे पर जम कर कोेसा। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रति वर्ष हाईवा से मृत्यु की दर काफी चिंताजनक है। हर दिन 12 से 14 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो रही है। वर्ष 2025 के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 4200 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 2023 में 4173 लोगों की मौत हो गई है और 2024 में 3659 लोगों की मौत हो गई है। यानी कोरोना काल में हुई कुल 5331 मौत से अधिक मौंत हर वर्ष हाईवे और हाई स्पीड के कारण झारखंड में हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन ने खुद विधानसभा के अंदर यह कहा है कि गैर आयकर दाताओं और गरीब को घर बनाने के लिए बालू मुफ्त दिया जाएगा। क्या आज झारखंड में बालू मुफ्त दिया जा रहा है? मुख्यमंत्री ने सदन में यह भी कहा है कि एक व्यक्ति को अधिकतम 2000 सीएफटी लगभग 20 ट्रैक्टर बालू मुफ्त दिया जाएगा। क्या आज मुफ्त बालू क्षेत्र की जनता को मिल रहा है ?

Jharkhand Politics: डीसी और एसपी सीधा माइनिंग माफिया के प्रेशर में हैं

मुख्यमंत्री ने सदन के अंदर अवैध खनन पर सख्त निर्देश दिया था एवं उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सीधे तौर पर अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी दी थी एवं प्रत्येक जिले में टास्कफोर्स बनाने की बात कही थी। साथ ही हर एक बालूघाट में सीसीटीवी लगाने की घोषणा भी की थी, परंतु आज कोई भी घोषणा धरातल पर नहीं दिख रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में के राजू (जो झारखंड के कांग्रेस प्रभारी हैं) ने कई मुद्दों पर लेकर राज्य सरकार को खुद ही घेरा है। उन्होंने कहा है कि माइनिंग माफिया का प्रभाव अप्रत्याशित रूप से बड़ा है और डीसी और एसपी सीधा माइनिंग माफिया के प्रेशर में हैं साथ.साथ उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन भी उन्होंने राज्य सरकार पर लगाया है। सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति पर भी के राजू ने चिंता जाहिर की और गठबंधन की जिम्मेदारियों पर भी उन्होंने टिप्पणी की है ।

वहीं दूसरी तरफ सुप्रियो भट्टाचार्य जो jmm के प्रवक्ता हैं, उन्होंने कांग्रेस की तुलना दोमुंहे विषैले सांप के तौर पर की है। कब कांग्रेस किसको काट ले यह कहना मुश्किल है। ऐसे में यह साफ प्रतीत होता है कि एक दूसरे को लेकर कांग्रेस, jmm और राजद में खींचतान की स्थिति बनी हुई है।

Jharkhand Politics: महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाना होगा

अमित मंडल ने सारे मुद्दे को असम चुनाव से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बिहार चुनाव में झामुमो की फजीहत कांग्रेस और राजद के द्वारा की गई थी उसी के द्वेष भावना को लेकर इस तरह की षड्यंत्र और इस तरह की बयान बाजी देखने को मिल रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं इस अवैध कमाई के कारण कांग्रेस को जो पैसे चुनाव में जाना चाहिए था वह झामुमो ने बंद कर दिया और इसी से कांग्रेस बौखला कर इस तरह की बयान बाजी कर रही है।

उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि यदि सही मायने में सरकार गोड्डा समेत अन्य जिलों से अवैध बालू के खनन को रोकना चाहती है तो प्रतिदिन महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाना होगा। साथ ही यदि निष्पक्ष जांच करानी है तो महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के मालिक को खोजना होगा तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पायेगा। इस दौरान प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह और तारिक इमरान भी मौजूद थे।

Related Posts

पीएम से सवाल पूछना अपराध नहीं, मोदी सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा नहीं डाल सकती-कांग्रेस का पलटवार
झारखंड

पीएम से सवाल पूछना अपराध नहीं, मोदी सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा नहीं डाल सकती-कांग्रेस का पलटवार

May 20, 2026
राहुल गांधी का पीएम मोदी के खिलाफ बयान दुर्भाग्यपूर्ण और अमर्यादित-आदित्य साहू
झारखंड

राहुल गांधी का पीएम मोदी के खिलाफ बयान दुर्भाग्यपूर्ण और अमर्यादित-आदित्य साहू

May 20, 2026
मोदी और अमित शाह गद्दार है! आने वाला है आर्थिक तूफान-रायबरेली में गरजे राहुल गांधी
देश

मोदी और अमित शाह गद्दार है! आने वाला है आर्थिक तूफान-रायबरेली में गरजे राहुल गांधी

May 20, 2026
Next Post
Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर

Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: रांची में कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा!

Breaking News: रांची में कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा!

May 21, 2026

अब 90 दिनों में सुलझेंगे केस! DGP तदाशा मिश्र ने दिए सख्त निर्देश

पाकुड़ में खौफनाक वारदात, पत्नी और बेटी की हत्या कर शख्स ने जमीन में दफनाया

बांसजोड़ा गोलीकांड में 9 गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

रांची पुलिस हुई हाईटेक-ट्रैफिक जवानों के लिए स्मार्ट कूलिंग जैकेट का ट्रायल शुरु

Breaking News: Hotel Kaveri के मालिक आशीष भाटिया के बेटे लव भाटिया की संदिग्ध मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra