Dhanbad News: धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिली। यह चौथी बार है। सोमवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद फिर पुलिस हरकत मे आई। सोमवार को दिन में 10 बजे धमकी भरा मेल आया जिसके बाद धनबाद थाना की पुलिस तत्काल हरकत में आई और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली गई।
Dhanbad News: परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी
डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी मनोज पांडे के साथ चलाए गए सर्च अभियान के दौरान कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई हालांकि जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इस दौरान कोर्ट का कार्य भी किसी तरह से प्रभावित नहीं हुआ।
बताया जाता है कि इससे पहले भी धनबाद कोर्ट को तीन बार इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। हालांकि 30 मार्च को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय श्री निवास लूकस को गिरफ्तार किया था, दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि इसने अपने ईमेल आईडी से ग्यारह सौ धमकी भरे ईमेल कोर्ट व अन्य सरकारी परिसरों को उड़ाने के लिए दी थी।
Dhanbad News: अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
उसकी गिरफ्तारी के बाद ऐसा लगा था मानो अब ऐसा ईमेल नहीं आएगा, परंतु एक बार फिर आई ईमेल पुलिस को चौकन्ना कर दिया। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और धमकी देने वाले की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








