Dhanbad News: धनबाद से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजगंज थाना की प्रभारी अलिशा अग्रवाल ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
Ranchi News: रांची में लूट गिरोह का पर्दाफाश! 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 बड़ी वारदातों का एक साथ खुलासा
बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में आयोजित चैती दुर्गा पूजा के मौके पर हुए डांडिया नाइट कार्यक्रम का है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थीं।
Read More- टेक्नोलॉजिया! ChatGPT के माध्यम से शख्स ने करोड़ों में बेचा अपना घर
Dhanbad News: वर्दी में डांस करती नजर आयी थाना प्रभारी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी वर्दी में मौजूद हैं और मंच के पास कुछ महिलाओं के साथ भोजपुरी गाने “पलंग सागवान” पर ठुमके लगा रही हैं। इस गाने को अक्सर फूहड़ या अश्लील श्रेणी में रखा जाता है, जिस वजह से यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का इस तरह ऑन ड्यूटी और वर्दी में इस प्रकार के गाने पर डांस करना कई सवाल खड़े करता है। वहीं कुछ लोग इसे एक सामाजिक कार्यक्रम में सामान्य भागीदारी मान रहे हैं और इसे ज्यादा तूल देने के खिलाफ हैं।
Read More- Ranchi News: रांची के अनगड़ा में भयंकर सड़क हादसा, दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत
Dhanbad News: पुलिस विभाग की छवि को लेकर छिड़ी बहस
हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि को लेकर भी बहस छिड़ गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में विभाग की ओर से कोई कार्रवाई होती है या इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।
फिलहाल, यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







