Ranchi: झारखंड विधानसभा ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिया है। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए भी सदन में प्रस्ताव पारित किया गया। इस फैसले के साथ झारखंड SIR के खिलाफ विधानसभा में औपचारिक प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
विस्तृत चर्चा के बाद दोनों प्रस्तावों को बहुमत का समर्थन मिला
सदन में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के बाद दोनों प्रस्तावों को बहुमत का समर्थन मिला। प्रस्ताव पारित होने पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने फैसले का स्वागत किया और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने वाला कदम बताया।
चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री ने नए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से जमीनी स्तर पर लोगों को राहत मिलेगी।
विधानसभा में पारित इस प्रस्ताव को SIR की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार और सत्तारूढ़ पक्ष के रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









