Ranchi News: राजधानी रांची में हाल के दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई लूटपाट की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए सामान के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं।
Read More- टेक्नोलॉजिया! ChatGPT के माध्यम से शख्स ने करोड़ों में बेचा अपना घर
पुलिस के अनुसार, डोरंडा, जगन्नाथपुर, अरगोड़ा, सदर (मेसरा) और टाटीसिलवे थाना क्षेत्रों में मार्च महीने के दौरान कई लूट की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी मामलों का उद्भेदन किया गया।
Read More- Koderma News: कोडरमा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Ranchi News: रांची के अलग अलग थाना में कुल 16 मामले दर्ज
मामले के खुलासे के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण और नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहीर, फरहान खान, शेख जमील, अरसलान खान, फैजान, सोएब अंसारी, शहवाज सलमान, कासिफ यूसुफ, शेख मुजम्मिल, राजा खान के रूप में हुई है।
Read More- Ranchi News: रांची के अनगड़ा में भयंकर सड़क हादसा, दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत
पुलिस के मुताबिक,शहवाज सलमान के ऊपर कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है। बता दे कि रांची के अलग अलग थाना में कुल 16 मामले दर्ज है।
Ranchi News: कई वारदातों में शामिल थे आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पेट्रोल पंप, दुकानों और सुनसान जगहों को निशाना बनाते थे। कई मामलों में इन्होंने चाकू और हथियार के बल पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया। कुछ आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की है।
बरामद सामान
- एक देसी रिवॉल्वर
- 2 आईफोन, वीवो, सैमसंग और रेडमी मोबाइल
- 6 चाकू
- एक कार, एक अपाचे मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी
- नगद रुपये
- 4 जिंदा कारतूस
इन थाना क्षेत्रों में की थी वारदात
गिरोह ने डोरंडा, अरगोड़ा, टाटीसिलवे, पुंदाग और सदर थाना क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








