ChatGPT: चैटजीपी का इस्तेमाल लोग अपनी नॉलेज को बढ़ाने के लिए या फिर किसी भी सवाल का जवाब पाने के लिए होता है पर कैसा हो अगर वहीं टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लोग अपना घर बेचने के लिए करने लगे। अमेरिका के फ्लोरिडा के एक शख्स ने जैटजीपीटी के माध्यम से अपना घर बेच डाला। इसे कहते हैं टेक्नॉजी का सही इस्तेमाल।
Read More- Koderma News: कोडरमा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
ऑनलाइन लिस्टिंग से लेकर कंटेट लिखने तक ChatGPT के उपयोग
अमेरिका के फ्लोरिडा के रहने वाले रॉबर्ट लेविन ने चैटजीपीटी के माध्यम से अपना घर 9.5 करोड़ में बेच दिया। रॉबर्ट ने इस पूरे प्रयोग को एक टेस्ट के तौर पर शुरू किया था। वे देखना चाहते थे कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस घर बेचने की पूरी प्रक्रिया को संभाल सकता है।
उन्होंने घर की कीमत तय करने, उसकी ऑनलाइन लिस्टिंग तैयार करने और खरीदारों को आकर्षित करने के लिए कंटेंट लिखने तक हर काम में AI की मदद ली।
Read More- Ranchi News: रांची के अनगड़ा में भयंकर सड़क हादसा, दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि AI ने सिर्फ टेक्स्ट लिखने में ही मदद नहीं की, बल्कि यह भी बताया कि घर को बाजार में कब उतारना चाहिए। साथ ही, घर में छोटे-छोटे बदलाव करने की सलाह दी, जिससे उसकी कीमत बढ़ सके। रॉबर्ट ने इन सुझावों को अपनाया और नतीजा उम्मीद से बेहतर रहा।
ChatGPT के माध्यम से 9.5 करोड़ रुपए में बिका घर
घर को लिस्ट करने के तीन दिन के अंदर ही उन्हें कई खरीदारों के ऑफर मिल गए। महज पांच दिनों में डील फाइनल हो गई और घर करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग 9.5 करोड़ रुपए) में बिक गया। यह कीमत स्थानीय एजेंट्स के अनुमान से काफी ज्यादा थी।
Read More- Ranchi News: मोरहाबादी में चल रही थी गैस की कालाबाजारी, पुलिस ने मारा अचानक छापा
रॉबर्ट ने इस प्रक्रिया में एजेंट का कमीशन भी बचा लिया। हालांकि, कानूनी काम के लिए उन्होंने वकील की मदद ली। उनका मानना है कि AI पूरी तरह इंसानों की जगह नहीं ले सकता, लेकिन यह काम को आसान, तेज और किफायती जरूर बना सकता है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








