Israel Iran War: मिडिल इस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इजराइल ने ईरान के लोगों को बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 12 घंटे तक ट्रेन से यात्रा न करें और रेलवे ट्रैक से दूर रहें। इजराइली सेना Israel Defense Forces ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि यह कदम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
Read More- Koderma News: पत्नी का चल रहा था अफेयर! बोरे में मिला शव, पति फरार-जांच में जुटी पुलिस
Israel Iran War: ईरान को एक ही रात में खत्म कर देंगे-ट्रंप
इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए सख्त डेडलाइन दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय तक समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका कभी भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है। ट्रम्प ने यहां तक कहा कि ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है।
Israel Iran War: स्थायी समाधान चाहता है ईरान
बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां से करीब 20% तेल सप्लाई गुजरती है। वहीं ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और साफ किया है कि वह स्थायी समाधान चाहता है। पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर है और हालात कब बिगड़ जाएं, इस पर दुनिया की नजर बनी हुई है।













