Jharkhand Politics: देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। इसी दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस का स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है।
Jharkhand Politics: नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
बताते चलें कि डॉ. अंसारी ने झारखंड में अपने सरल और ईमानदार व्यवहार से मजबूत जनाधार तैयार किया है। उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विश्वसनीय चेहरा बनाया है। इरफान अंसारी की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
डॉ. इरफान अंसारी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मैं पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए दिन-रात एक कर दूंगा। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम जरूर देखने को मिलेंगे।”
Jharkhand Politics: इरफान अंसारी ने आलाकमान का आभार जताया
बंगाल का स्टार प्रचारक नियुक्त किये जाने के बाद उन्होंने विशेष रूप से आदरणीय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, के.सी. वेणुगोपाल, के. राजू एवं आदरणीय गुलाम अहमद मीर के प्रति आभार प्रकट किया, जिन्होंने झारखंड के नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान दिया।
Read More- Koderma News: पत्नी का चल रहा था अफेयर! बोरे में मिला शव, पति फरार-जांच में जुटी पुलिस
यह जिम्मेदारी निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में नई मजबूती प्रदान करेगी और संगठन को और सशक्त बनाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








