Bokaro Treasury Scam : बोकारो जिले में पुलिस विभाग के भीतर एक ऐसा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जिसने पूरे महकमे में हड़कंप मच गई है। एक मामूली लेखापाल (Accountant) ने एक रिटायर्ड कर्मचारी के नाम का इस्तेमाल कर सरकारी खजाने से करोड़ो की अवैध निकासी सामने आई है।
Read More- Sarkari Naukri: करेंसी नोट छापने वाली प्रेस में 534 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
मामले में पुलिस ने लेखापाल कौशल कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में 3.15 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 4.29 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
Bokaro Treasury Scam: रिटायर्ड हवलदार के नाम पर अवैध निकासी
आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय ने पोर्टल पर कर्मचारी की जन्मतिथि और बैंक खाता संख्या को एडिट किया और साढ़े चार करोड़ के करीब की राशि अपनी पत्नी अनु पांडेय के बैंक खाते (नंबर- 42945898462) में ट्रांसफर कर दी।
जांच में खुलासा हुआ कि हवलदार उपेंद्र सिंह, जो साल 2016 में ही रिटायर हो चुके थे, उनके नाम पर पिछले 25 महीनों से लगातार वेतन निकाला जा रहा था।
नवंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच कुल 63 बार हुई निकासी
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने पुष्टि की है कि नवंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच कुल 63 बार में यह बड़ी रकम निकाली गई। शुरुआत में आरोपी लेखापाल ने जांच में सहयोग नहीं किया और किसी भी गलत बिल से इनकार किया, लेकिन जब ‘e-Kuber DDO पोर्टल’ की गहन जांच हुई, तो उसकी सारी पोल खुल गई।
Bokaro Treasury Scam: विशेष कमेटी करेगी मामले की जांच
एसपी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और इसके लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई है। चूंकि आरोपी 2018 से यहां तैनात था, इसलिए अब पिछले सालों के रिकॉर्ड्स भी खंगाले जा रहे हैं।
फिलहाल, कौशल पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और ट्रेजरी सिस्टम की खामियों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








