मंगलवार, जुलाई 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, बिहार में ‘CM फेस’ को लेकर सस्पेंस बरकरार

Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ! चारों सदन का सदस्य बनने का बनाया रिकॉर्ड। जानें बिहार में कब होगा सत्ता परिवर्तन और कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री?"

अप्रैल 10, 2026
in बिहार Bihar News, Breaking News
A A
Nitish Kumar Takes Oath as Rajya Sabha MP; Suspense Over 'CM Face' in Bihar Persists

Nitish Kumar Takes Oath as Rajya Sabha MP; Suspense Over 'CM Face' in Bihar Persists

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने आज एक और नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल समेत बिहार एनडीए के कई दिग्गज नेता बने।

Table of Contents

Toggle
  • Nitish Kumar का महा-रिकॉर्ड, चारों सदनों के सदस्य
  • बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट, 14 अप्रैल को इस्तीफा!
  • “अब दिल्ली में ही रहूंगा”

शपथ ग्रहण के बाद एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला। जब नीतीश कुमार को हस्ताक्षर करने थे, तब जेडीयू नेता संजय झा ने उन्हें अपना पेन दिया। साइन करने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने चिर-परिचित अंदाज में पूछा— “हो गया… चलें?” हालांकि, उन्हें फोटो सेशन के लिए कुछ देर रुकने का आग्रह किया गया।

Nitish Kumar का महा-रिकॉर्ड, चारों सदनों के सदस्य

नीतीश कुमार अब देश के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्होंने चारों सदनों (लोकसभा, राज्यसभा (पहली बार), बिहार विधानसभा (दो बार), बिहार विधान परिषद) की सदस्यता हासिल की है।

बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट, 14 अप्रैल को इस्तीफा!

दिल्ली में शपथ लेने के बाद अब सबकी नजरें बिहार की कुर्सी पर हैं। सूत्रों के अनुसार 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है। वहीं 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा।

जेडीयू के भीतर से आ रही खबरें चौंकाने वाली हैं। माना जा रहा है कि बिहार में एनडीए के नए स्वरूप में जेडीयू से दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। सबसे बड़ी चर्चा निशांत कुमार को लेकर है, जिन्हें डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा स्पीकर का पद भी जेडीयू के पास ही रहने की संभावना है।

“अब दिल्ली में ही रहूंगा”

दिल्ली पहुँचते ही Nitish Kumar ने अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने मीडिया से कहा, “अब यहीं रहूंगा। पहले भी यहाँ बहुत काम किया है, अब फिर से यहीं काम करूँगा। बिहार में 20 साल तक बहुत सेवा की है, वह काम भी आगे जारी रहेगा।”

Nitish Kumar आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इस बैठक में बिहार की नई सरकार के स्वरूप और भविष्य की रणनीति पर अंतिम मुहर लगेगी।

बिहार की सियासत अब एक निर्णायक मोड़ पर है। विजय चौधरी के “कुछ दिन की बात है” वाले बयान ने यह साफ कर दिया है कि पर्दे के पीछे बहुत कुछ पक रहा है और जल्द ही बिहार को लेकर कोई बड़ा एलान हो सकता है।

Related Posts

Ranchi
Breaking News

Ranchi: रातू CO को 4 शोकॉज, अनगड़ा CO को भी नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

जुलाई 13, 2026
Bankipur By-election: Janshakti Janata Dal candidate Veena Manvi arrested after filing nomination; Tej Pratap Yadav makes a major allegation.
बिहार Bihar News

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, Tej Pratap Yadav का बड़ा आरोप

जुलाई 13, 2026
Names of 13 leaders, including Trump and Netanyahu, on Iran's alleged 'hit list'; global concern rises.
Breaking News

Iran की कथित ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 नेताओं का नाम, दुनिया भर में बढ़ी चिंता

जुलाई 13, 2026
Next Post
If you make a reel in class, you will face immediate action!” — Strict ban on short videos in schools, new rule implemented

Class में Reel बनाई तो होगी सीधी कार्रवाई!” — स्कूलों में शॉर्ट वीडियो पर सख्त बैन, नया नियम लागू

Bokaro Treasury Scam में हो सकता है बड़ा खुलासा, बढ़ सकती है गबन की राशि

Bokaro Treasury Scam में हो सकता है बड़ा खुलासा, बढ़ सकती है गबन की राशि

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi

Ranchi: रातू CO को 4 शोकॉज, अनगड़ा CO को भी नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

जुलाई 13, 2026

Ranchi: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीला पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार

Ranchi: RSS के युवा संवाद कार्यक्रम में 297 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे! चांडिल नहर की बदहाली पर Saryu Roy का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

Ranchi में पहली बार डूरंड कप 2026 की मेजबानी, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा स्टेडियम में होंगे मुकाबले

कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra