Sunday, April 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Nitish Kumar: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? निशांत कुमार बन सकते हैं डिप्टी सीएम

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी दाखिल करेंगे।

March 5, 2026
in Breaking News
A A
Nitish Kumar: Will Nitish Kumar go to Rajya Sabha?

Nitish Kumar: Will Nitish Kumar go to Rajya Sabha?

Share on FacebookShare on Twitter

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी दाखिल करेंगे। बिहार की सियासत में इन दिनों भारी हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। इसी के साथ बिहार में नए सिरे से सरकार के गठन और सत्ता के नए समीकरणों को लेकर भी खबरें तेज हो गई है।

भाजपा और आरएलएम के उम्मीदवार भी भरेंगे नामांकन

राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। भाजपा की ओर से नितिन नवीन और शिवेश कुमार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा के लिए अपना पर्चा भरेंगे।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर से जदयू (JDU) कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच नाराजगी की संभावना भी जताई जा रही है। बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की, इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत की, बातचीत के दोरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से राज्यसभा जा रहे हैं। पार्टी यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि यह फैसला पूरी तरह से मुख्यमंत्री का निजी है।

Related Post

Breaking News: रांची में 'अग्निवीर' भर्ती फर्जीवाड़े का भंडाफोड़-मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शातिर ठग गिरफ्तार

Breaking News: रांची में ‘अग्निवीर’ भर्ती फर्जीवाड़े का भंडाफोड़-मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शातिर ठग गिरफ्तार

April 11, 2026
Breaking News: सिमडेगा ट्रेजरी में भी घोटाले की आशंका! डीसी ने दिये जांच के आदेश

Breaking News: सिमडेगा ट्रेजरी में भी घोटाले की आशंका! डीसी ने दिये जांच के आदेश

April 11, 2026
सिदो-कान्हू की जयंती पर CM Hemant Soren ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सिदो-कान्हू की जयंती पर CM Hemant Soren ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

April 11, 2026
Threat to Blow Up Bihar Legislative Assembly and Civil Court; Email Received Warning of 13 RDX Blasts

Breaking News: Bihar विधानसभा और सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, 13 RDX धमाकों का मिला ईमेल

April 10, 2026

क्या निशांत कुमार बनेंगे बिहार के नए डिप्टी सीएम?

सबसे चौंकाने वाली खबर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर आ रही है। निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो सकती है और उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम (Deputy CM) बनाया जा सकता है।

हालांकि, विजय कुमार चौधरी ने फिलहाल इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते हुए कहा कि अभी इस पर कोई अलग चर्चा नहीं है। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की स्थिति में सत्ता की कमान उनके परिवार या किसी बेहद भरोसेमंद हाथ में सौंपी जा सकती है।

नीतीश कुमार के इस कदम को बिहार की राजनीति में एक युग के अंत और नए शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि, क्या नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे और साथ ही निशांत कुमार की भूमिका सरकार में क्या होगी, यह भी स्पष्ट हो जाएगा।

CM Nitish kumar ने ट्‌विट्‌ कर यह सुनिश्चित किया

CM Nitish kumar ने ट्‌विट्‌ कर इसकी जानकारी दी है, नितिश कुमार ने लिखा है “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”

बिहार में अगले कुछ दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना न केवल जदयू बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन के भविष्य को नई दिशा दे सकता है।

Related Posts

Breaking News: रांची में 'अग्निवीर' भर्ती फर्जीवाड़े का भंडाफोड़-मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शातिर ठग गिरफ्तार
Breaking News

Breaking News: रांची में ‘अग्निवीर’ भर्ती फर्जीवाड़े का भंडाफोड़-मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शातिर ठग गिरफ्तार

April 11, 2026
Breaking News: सिमडेगा ट्रेजरी में भी घोटाले की आशंका! डीसी ने दिये जांच के आदेश
झारखंड

Breaking News: सिमडेगा ट्रेजरी में भी घोटाले की आशंका! डीसी ने दिये जांच के आदेश

April 11, 2026
सिदो-कान्हू की जयंती पर CM Hemant Soren ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
झारखंड

सिदो-कान्हू की जयंती पर CM Hemant Soren ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

April 11, 2026
Next Post
Violence and controversy erupted in several Jharkhand districts on Holi, with shootings and stabbings elsewhere – find out where the situation deteriorated.

Holi पर झारखंड के कई जिलों में हिंसा और विवाद, कहीं फायरिंग तो कहीं चाकूबाजी — जानें कहाँ-कहाँ बिगड़ा माहौल

A newlywed couple from Ranchi went to Dubai for their honeymoon, but things changed before they could return!

Ranchi से हनीमून मनाने दुबई गया नवदंपति, लेकिन लौटने से पहले ही बदल गए हालात!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Politics: भाजपा काल में शुरू हुआ ट्रेजरी घोटाला, हेमंत सोरेन बेनकाब करेंगे असली चेहरा-जेएमएम का पलटवार

Jharkhand Politics: भाजपा काल में शुरू हुआ ट्रेजरी घोटाला, हेमंत सोरेन बेनकाब करेंगे असली चेहरा-जेएमएम का पलटवार

April 11, 2026

Ranchi के Maa Lalit PolyDoc अस्पताल का कमाल-जटिल ‘लैप्रोस्कोपिक स्प्लेनेक्टोमी’ सर्जरी कर बचाई युवक की जान

Ranchi News: निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर एक्शन मोड में प्रशासन! डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने 13 अप्रैल को बुलाई बड़ी बैठक

Jharkhand Politics: सैलरी संकट नहीं, वित्तीय ज्ञान की कमी के कारण भ्रम फैला रही भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Ranchi में स्कूली बसों की सुरक्षा पर सवाल: पेरेंट्स एसोसिएशन ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

Breaking News: रांची में ‘अग्निवीर’ भर्ती फर्जीवाड़े का भंडाफोड़-मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शातिर ठग गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra