Ranchi: झारखंड सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत भारतीय वन सेवा (IFS) के 39 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है। इसके साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। इस फेरबदल से रांची समेत राज्य के विभिन्न वन प्रमंडलों और विभागीय कार्यालयों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
राजकुमार वाजपेयी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेदारी
अधिसूचना के मुताबिक, 1994 बैच के राजकुमार वाजपेयी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, रांची बनाया गया है। उन्हें पलामू, हजारीबाग, रांची और दुमका के निदेशक, प्रसार वानिकी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वहीं, 1995 बैच के जब्बर सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैंपा, रांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक थे। कर्मा जिंपा भुटिया को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास बनाया गया है।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
सिद्धार्थ त्रिपाठी को झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया
1999 बैच के सिद्धार्थ त्रिपाठी को झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एफडीए का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
इसके अलावा एसआर नटेश को मुख्य वन संरक्षक, सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीआर नायडु को प्रोन्नति देकर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, रांची बनाया गया है।
Read More- हाय रे महंगाई! Mother Dairy के दूध 4 रुपए तक हुए महंगे-जानें कब से लागू होंगी नई दरें
अधिसूचना में डॉ. वी बासकरन, ममता प्रियदर्शी, सबा आलम अंसारी, अभिषेक कुमार, प्रवेश अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य के वन प्रशासन में व्यापक बदलाव होने की उम्मीद है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







