Ranchi Crime: राजधानी रांची में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अनिल रजक बताया जा रहा है। आरोपी के पास से कई नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।
Read More- Bokaro Treasury Scam में हो सकता है बड़ा खुलासा, बढ़ सकती है गबन की राशि
Ranchi Crime: 19 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप और 75 नशीली टैबलेट बरामद
बताते चलें कि बीते 9 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशीली दवाओं की बड़ी खेप खपाई जा रही है। लालपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर औचक छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को एक पीले झोले में छिपाकर रखी गई 19 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप और 75 नशीली टैबलेट (नाइट्रोसम) बरामद हुईं।
Read More- Big Breaking : जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, आवास से मिला था 500 के नोटों के बंडल
Ranchi Crime: छात्रों को बना रहा था नशे का आदी
पूछताछ में अनिल रजक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने स्वीकार किया कि वह ये प्रतिबंधित दवाएं खास तौर पर कॉलेज के छात्रों के बीच बेचता था। आरोपी के पास से एक रेडमी मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिसके जरिए वह अपने ग्राहकों के संपर्क में रहता था। पुलिस ने लालपुर थाना कांड संख्या 64/2026 के तहत NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
Read More- Dhanbad News: Sorry बाबू माफ कर दो, प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने हद पार-जाने पूरा मामला

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









