Dhanbad News: शहर के प्रतिष्ठित बीएसएस महिला महाविद्यालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा के माहौल और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक ने कॉलेज परिसर की दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर अपनी प्रेमिका से माफी मांगी, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
Dhanbad News: महिला कॉलेज की दीवार पर चिपकाया सॉरी वाला पोस्टर
जानकारी के अनुसार, युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कई पोस्टर लगाए थे, जिनमें उसने माफी की गुहार लगाई थी। हालांकि, कॉलेज प्रशासन की नजर पड़ते ही चपरासी द्वारा सभी पोस्टरों को तुरंत हटा दिया गया। लेकिन तब तक इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थीं।
Read More- Hazaribagh Treasury Scam: बोकारो के बाद हजारीबाग में करोड़ों का गबन, तीन पुलिसकर्मी अरेस्ट
यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि यह एक महिला महाविद्यालय है, जहां छात्राएं सुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण करने आती हैं। ऐसे में इस तरह की हरकत न सिर्फ अनुशासनहीनता को दर्शाती है, बल्कि कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।
Read More- Khunti News: खूंटी में खूनी खेल-डायन बिसाही के शक में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला
Dhanbad News: जिला प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. करुणा सिंह ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि उन्हें सुबह इस मामले की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि जब गार्ड पोस्टर हटाने गया तो युवक ने उसे धमकी भी दी। हालांकि, प्राचार्या के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
Read More- Bokaro Treasury Scam मामले में नया खुलासा, सिर्फ 3 नहीं इतने करोड़ रुपए की हुई थी हेराफेरी
कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल मामले को लेकर क्या कदम उठाता है और दोषियों पर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








