Hazaribagh Treasury Scam: बोकारो के बाद हजारीबाग से भी बड़े घोटाले की घटना सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।
Read More- Khunti News: खूंटी में खूनी खेल-डायन बिसाही के शक में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला
Hazaribagh Treasury Scam: 8 वर्षों में 15 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी
जानकारी के अनुसार, जिला कोषागार से पिछले 8 वर्षों में 15 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी की गई। इस मामले की पुष्टि हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने की है। वित्त विभाग के डेटा एनालिसिस में दो बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन पकड़े गए।
Read More- Bokaro Treasury Scam मामले में नया खुलासा, सिर्फ 3 नहीं इतने करोड़ रुपए की हुई थी हेराफेरी
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ‘Temp Pay ID’ का सहारा लेकर सरकारी राशि को निजी और संदिग्ध खातों में ट्रांसफर किया। इस मामले में पुलिस विभाग के लेखा शाखा में तैनात तीन सिपाहियों-शंभु कुमार, रजनीश सिंह और धीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Hazaribagh Treasury Scam: 21 बैंक खाते फ्रीज, 1.60 करोड़ रुपये की राशि मौजूद
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनमें करीब 1.60 करोड़ रुपये की राशि मौजूद है। लोहसिंगना थाना में इस संबंध में प्राथमिकी (कांड संख्या 32/2026) दर्ज की गई है। पूछताछ में तीनों पुलिसकर्मियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस खुलासे के बाद अब झारखंड के अन्य जिलों के ट्रेजरी रिकॉर्ड्स की भी गहनता से जांच होने की संभावना है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








