Breaking News: राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रांची रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की गिरफ्तारी से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा है।
Read More- Jharkhand News: नेतरहाट स्कूल में अब छात्राएं भी ले सकेंगी एडमिशन, जाने पूरा प्रोसेस
Breaking News: अग्निवीर योजना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले एक साल से अग्निवीर योजना में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आई कार्ड, स्टांप पेपर और मेडिकल दस्तावेज बरामद हुए हैं।
Read More- चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि आरोपी ने करीब 60-70 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया है और 100 से ज्यादा लोगों को ठग चुका है। यह गिरोह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में बड़े गैंग का खुलासा हो सकता है।













