Jharkhand News: झारखंड की बेटियों के लिए सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में शामिल नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब नई शुरुआत होने जा रही है। इस आवासीय विद्यालय में अब राज्य की छात्राएं भी एडमिशन ले सकेंगी। इससे जुड़ी नेतरहाट विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन नियमावली, 2026′ को झारखंड कैबिनेट ने भी अपनी मंजूरी दे दी है।
Read More- चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट
Jharkhand News: बेटियों के लिए 33% सीटें आरक्षित
सबसे बड़ा ऐतिहासिक बदलाव यह है कि अब इस विद्यालय में छात्राओं का भी नामांकन होगा। सरकार ने बालिकाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित कर दी हैं। इसके साथ ही, अगले 5 वर्षों में सीटों की संख्या को वर्तमान से तीन गुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
Read More- Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, यूनिक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
Jharkhand News: अब JAC लेगा प्रवेश परीक्षा
प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए अब छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) आयोजित करेगा। यह परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य (दो चरणों) में होगी, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे। यह नया नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होने की संभावना है।
Read More- Bokaro Treasury Scam में हो सकता है बड़ा खुलासा, बढ़ सकती है गबन की राशि
Jharkhand News: चार कमेटियां करेंगी संचालन
अब विद्यालय का प्रबंधन पूरी तरह बदल जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली एपेक्स बॉडी सर्वोच्च निर्णय लेगी। वहीं, विद्यालय के एक योग्य पूर्व छात्र को कार्यकारिणी समिति का सभापति बनाया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। सरकार का लक्ष्य नेतरहाट की पुरानी प्रतिष्ठा को बहाल करते हुए इसे देश का सर्वश्रेष्ठ आवासीय स्कूल बनाना है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








