Big Breaking : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आज दोपहर में आशा भोंसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उन्हें शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Big Breaking : कार्डियक अरेस्ट और सीने में तकलीफ पर अस्पताल में भर्ती
शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट और सीने में तकलीफ की बात सामने आई थी। हालांकि, उनकी पोती जनई भोंसले ने पहले कहा था कि उन्हें सिर्फ थकान और हल्की परेशानी है और वे जल्द ठीक हो जाएंगी। लेकिन अचानक आई इस खबर ने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है।
बताते चलें कि सुरों की मल्लिका आशा भोंसले ने अपने शानदार करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके गाने जैसे “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” आज भी लोगों की जुबान पर हैं। वह महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन और दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं।
Big Breaking : 16 साल की उम्र घर से भागकर की थी शादी
उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। कम उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने बहन के साथ मिलकर परिवार संभाला। 16 साल की उम्र में उन्होंने घर से भागकर शादी की, लेकिन वह रिश्ता सफल नहीं रहा। बाद में उन्होंने मशहूर संगीतकार आर डी बर्मन से शादी की, जिनके साथ उनकी जोड़ी बेहद लोकप्रिय रही।
आशा भोंसले के निधन से संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया है। उनके गाने हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









