US Iran talks: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई। यह बातचीत 21 घंटे से ज्यादा चली, लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हो सका। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्लामाबाद से लौटते हुए साफ कहा कि अमेरिका बिना डील के वापस जा रहा है और यह स्थिति ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह हो सकती है।
US Iran talks: फाइनल ऑफर दिया, अब फैसला ईरान को करना-जेडी वेंस
अमेरिका की मुख्य शर्त थी कि ईरान परमाणु हथियार न बनाने की गारंटी दे, लेकिन ईरान ने इसे सख्त बताते हुए मानने से इनकार कर दिया। जेडी वेंस ने कहा कि एक “फाइनल ऑफर” दिया गया है, अब फैसला ईरान को करना है।
Read More- Big Breaking : नहीं रही सुरों की मल्लिका आशा भोंसले, 92 साल की उम्र में निधन
US Iran talks: ईरान के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी-नेतन्याहू
इस बीच, अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान शुरू किया है। आरोप है कि यहां बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं।
वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई अभी जारी रहेगी। दूसरी ओर, लेबनान में भी हमले जारी हैं, जहां कई लोग घायल हुए हैं। इस पूरी स्थिति से मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ गया है।














