Big Breaking : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झारखंड में पेपर लीक गिरोह के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर इंटरस्टेट सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 159 अभ्यर्थियों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अधूरे भवन में बड़ी संख्या में Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) परीक्षा के अभ्यर्थी संदिग्ध हालत में मौजूद हैं। देर रात जब छापा मारा गया तो वहां मौजूद लोग भागने लगे और अपने दस्तावेज छिपाने की कोशिश करने लगे।
Read More- Big Breaking : नहीं रही सुरों की मल्लिका आशा भोंसले, 92 साल की उम्र में निधन
Big Breaking : मुख्य सरगना अतुल वत्स सहित 5 गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों से 10 से 15 लाख रुपये लेकर उन्हें परीक्षा पास कराने का दावा कर रहे थे। मौके से प्रिंटर, तैयार प्रश्न-उत्तर सेट, फटे एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और बैंक चेक बरामद किए गए।
Big Breaking : मुख्य आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
पेपर लीक का मुख्य सरगना अतुल वत्स सहित कुल 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।













