Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने मंगलवार को निवारणपुर स्थित Shri Ram Janaki Tapovan Mandir में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ विधायक Kalpana Soren भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने उन्हें वर्तमान कार्यों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण, समिति सदस्य प्रणय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया।












