रविवार, जुलाई 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Bokaro पुष्पा महतो मामले में आजसू का सरकार पर हमला कहा, हेमन्त सरकार में बेटियाँ सुरक्षित नहीं

आजसू महासचिव संजय मेहता ने कहा की 21 जुलाई को ग़ायब हुई बेटी की माँ रेखा देवी ने Bokaro के पिंड्राजोरा थाना में बेटी के अपहरण का आवेदन दिया। जिसमें अभियुक्त का नाम भी था। थाना ने इस मूल आवेदन को.....

अप्रैल 15, 2026
in झारखंड Jharkhand News, क्राइम Crime
A A
AJSU attacks government in Bokaro Pushpa Mahato case, says daughters are not safe under Hemant government

AJSU attacks government in Bokaro Pushpa Mahato case, says daughters are not safe under Hemant government

Share on FacebookShare on Twitter

Bokaro जिला के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से 21 जुलाई 2025 को गायब हुई पुष्पा महतो के मामले में आजसू ने सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने इस मामले में CBI जाँच की माँग की है। साथ ही बोकारो एसपी के निलंबन की माँग पार्टी ने की है।

Table of Contents

Toggle
  • आजसू  का आरोप थाना ने  मूल आवेदन को बदल दिया
  • हाईकोर्ट के फटकार के बाद पुलिस ने SIT गठित 
  • Bokaro पुलिस अधीक्षक अपनी जिम्मेवारी से  झाड़ा पल्ला 
  • CBI से जांच कराने की मांग
  • हम पुलिस प्रशासन के रवैये से तंग आ चुके हैं : पीड़िता की माँ

आजसू  का आरोप थाना ने  मूल आवेदन को बदल दिया

आजसू महासचिव संजय मेहता ने कहा की 21 जुलाई को ग़ायब हुई बेटी की माँ रेखा देवी ने बोकारो के पिंड्राजोरा थाना में बेटी के अपहरण का आवेदन दिया। जिसमें अभियुक्त का नाम भी था। थाना ने इस मूल आवेदन को बदल दिया। पुलिस ने आवेदन प्राप्ति की तारीख बदलकर 24 जुलाई 2025 कर दी। इसके बाद भी पिंड्राजोरा थाना ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

हाईकोर्ट के फटकार के बाद पुलिस ने SIT गठित 

बहुत दबाव देने के बाद 04 अगस्त 2025 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी। एक संगीन अपराध के मामले में 14 वें दिन प्राथमिकी दर्ज की गई। यह पुलिस की लापरवाही दर्शाता है। इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं बरती। आजसू के प्रयास से पीड़िता की माँ ने झारखंड हाईकोर्ट से गुहार लगायी। हाईकोर्ट के फटकार के बाद पुलिस ने SIT गठित की। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का नरकंकाल मिलने का दावा किया।

Bokaro पुलिस अधीक्षक अपनी जिम्मेवारी से  झाड़ा पल्ला 

Bokaro पुलिस अधीक्षक ने 28 पुलिसकर्मी को निलंबित किया लेकिन इस मामले में वे हमेशा अपनी जिम्मेदारी से भागते रहे। उन्होंने अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ लिया है। आजसू के प्रतिनिधि को बोकारो एसपी ने यह कहा था की आप सब जहाँ जाना चाहते हैं जा सकते हैं। इससे पुलिस की अकर्मण्यता स्पष्ट परिलक्षित होती है। संजय मेहता ने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था हाशिए पर चली गयी है। सिर्फ वर्ष 2025 में 1347 हत्या की घटना झारखंड में हुई है।

CBI से जांच कराने की मांग

आजसू के Bokaro जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने पार्टी की तरफ़ से माँग की है की Bokaro एसपी को निलंबित किया जाए। एसपी की लापरवाही इस मामले में स्पष्ट है। इस मामले की सीबीआई जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया की पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के हर मोर्चे पर लड़ेगी। पीड़ित परिवार को हाईकोर्ट लेकर पहुँची आजसू नेत्री सह केंद्रीय सचिव बबीता कुमारी ने कहा की क्या झारखंड पुलिस अपने विवेक से कोई काम नहीं करेगी? क्या झारखंड का हर ग़रीब परिवार हाईकोर्ट जाने में सक्षम है। उन्होंने कहा की हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है।

हम परिवार को न्याय दिलाने की पूरी लड़ाई लड़ेंगे। पुष्पा और उसके परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई हम अंतिम तक लड़ेंगे। पीड़िता की माँ को स्थानीय स्तर पर मदद पहुँचाने वाली रजनी रवानी ने बताया की हमलोग पुलिस थाने, एसपी, डीसी, डीएसपी का चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस नहीं सुनी। पुलिस हमलोगों पर ही झल्लाती रही। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में नार्को टेस्ट की माँग करते हैं। साथ ही पुलिस डीएनए जाँच कर यह स्पष्ट करे की जो कंकाल मिला है वह किसका है? पुष्पा के साथ क्या हुआ ? यह पुलिस स्पष्ट करे।

हम पुलिस प्रशासन के रवैये से तंग आ चुके हैं : पीड़िता की माँ

आजसू के वरीय नेता प्रदीप महतो ने बताया की झारखंड में अपराधियों का राज क़ायम हो गया है। पुलिस इस मामले में बहुत उदासीन बनी रही। आजसू यह माँग करती है पुष्प कैसे ग़ायब हुई, कौन ग़ायब किया ? उसके साथ क्या हुआ यह स्पष्ट करे। पीड़िता की माँ रेखा देवी ने कहा की हम पुलिस प्रशासन के रवैये से तंग आ चुके हैं। मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। आजसू पार्टी के प्रयासों से मैं हाईकोर्ट पहुँची। हमें न्याय चाहिए। थाना और न्यायालय का चक्कर लगाते हुए थक चुकी हैं। पुलिस के रवैये ने हमें बहुत हतोत्साहित किया है। न्यायालय पर भरोसा है की हमें न्याय जरूर मिलेगा।

Ritika Singh
Ritika Singh

Related Posts

Maiyan Samman Yojana
झारखंड Jharkhand News

Maiyan Samman Yojana के तहत एक बार फिर महिलाओं के खाते में एक साथ 3 महीने की राशि जारी

जुलाई 19, 2026
कोडरमा का युवक गिफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप
कोडरमा Koderma

कोडरमा का युवक गिफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप

जुलाई 19, 2026
Raksha Bandhan 2026
देश National News

Raksha Bandhan 2026 पर डाक विभाग की अनोखी पहल, अब स्कूल से ही भाइयों तक पहुंचेगी राखी

जुलाई 19, 2026
Next Post
Jharkhand Cabinet Decision:

Jharkhand Cabinet Decision: अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज, रोबोटिक फेस्टिवल समेत 53 प्रस्ताव पास

Jharkhand Big Breaking

Jharkhand Breaking News: सारंडा में घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

पेपर लीक पर प्रदीप यादव का बड़ा हमला, बोले-युवाओं का भविष्य खतरे में

पेपर लीक पर प्रदीप यादव का बड़ा हमला, बोले-युवाओं का भविष्य खतरे में

जुलाई 19, 2026

Maiyan Samman Yojana के तहत एक बार फिर महिलाओं के खाते में एक साथ 3 महीने की राशि जारी

कोडरमा का युवक गिफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप

Raksha Bandhan 2026 पर डाक विभाग की अनोखी पहल, अब स्कूल से ही भाइयों तक पहुंचेगी राखी

Reel बनाइए और जीतिए ₹3 लाख! सरकार लाई कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सुनहरा मौका

परिवार को पैसे का लालच देकर अस्पताल में कराया हंगामा-मंत्री इरफान का बीजेपी पर बड़ा आरोप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra