Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठ समाप्त हो गई है। जिसमें कुल 53 महत्वपूर्ण प्रसाव पर मुहर लगी है। देखा जाए तो इस प्रस्ताव में दो काफी महत्वपूर्ण प्रस्ताव है। जिससे राज्य के युवाओं और गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। वंदना डाडेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब राज्य के चार जिलों में नए और आधुनिक मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ ही रोबोटिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
Read more: Jharkhand Cabinet Decision: हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक, 53 अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
जिन चार जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की बात कही गई है। उसमें धनबाद, खूंटी, गिरिडीह और जामताड़ा शामिल है। जहां के सदर अस्पताल को और हाईटेक किया जाएगा। यहां पीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी दी गई है।
इसके साथ ही युवाओं के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी तथा गणित से संबंधित महत्वपूर्ण दिवस आयोजित करने के लिए ज्ञानेंद्र चंद्र घोष स्कीम फॉर सेलिब्रेशन का डेज ऑफ साइंटिफिक एंड टेक्निकल इंर्पोटेंट स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय गणित दिवस विज्ञान दिवस आयोजित करने की स्वीकृति मिली है। सबसे खास है कि झारखंड रोबोटिक फेस्टिवल आयोजन करने की स्वीकृति दी गई है।












