Jharkhand News: झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कुल 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से इन निर्णयों की विस्तृत जानकारी साझा की।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- विज्ञान प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी तथा गणित से संबंधित महत्वपूर्ण दिवस आयोजित करने के लिए ज्ञानेंद्र चंद्र घोष स्कीम फॉर सेलिब्रेशन का डेज ऑफ साइंटिफिक एंड टेक्निकल इंर्पोटेंट स्वीकृति
- राष्ट्रीय गणित दिवस विज्ञान दिवस आयोजित करने की स्वीकृति
- झारखंड रोबोटिक फेस्टिवल आयोजन की स्वीकृति
- एसटी एससी मामलों की न्यायालय में सुनवाई के लिए तीन नये मंडलों की व्यवस्था
- नामकुम से डोरंडा की सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की स्वीकृति 162 करोड़ 82 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति
- झारखंड राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की विस्तार आयोग के वर्तमान अध्यक्ष 30 नवंबर 2017 तक कार्यक्रम 18 पदों को सृजित किया गया है.
- धनबाद, खूंटी, गिरिडीह, और जामताड़ा सदर अस्पताल को पीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी












