सोमवार, जुलाई 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Jharkhand News: मरीज की जगह एंबुलेंस से निकली नकली शराब, टुंडी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Jharkhand News: धनबाद के टुंडी में पुलिस ने एंबुलेंस से 33 पेटी अवैध नकली शराब जब्त की है। मरीज के बजाय शराब की तस्करी कर रहे चालक को गिरफ्तार किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

अप्रैल 16, 2026
in झारखंड Jharkhand News, Breaking News
A A
Jharkhand News: Fake Liquor Found in Ambulance Instead of Patient; Tundi Police Make Major Revelation

Jharkhand News: Fake Liquor Found in Ambulance Instead of Patient; Tundi Police Make Major Revelation

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: एंबुलेंस से ढोई जा रही थी भारी मात्रा में नकली शराब, पुलिस ने टुंडी में पकड़ा

Jharkhand: धनबाद। मरीजों की जान बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एंबुलेंस का उपयोग जब अवैध तस्करी में होने लगे, तो यह न केवल कानून व्यवस्था बल्कि मानवता पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने एंबुलेंस से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की है।

Table of Contents

Toggle
  • Jharkhand News: एंबुलेंस से ढोई जा रही थी भारी मात्रा में नकली शराब, पुलिस ने टुंडी में पकड़ा
    • शराब धनबाद से गिरिडीह ले जाया जा रहा था

बुधवार देर शाम टुंडी थाना गेट के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध एंबुलेंस (UP16AT-1910) को रोका। तलाशी लेने पर पुलिस टीम उस वक्त हैरान रह गई, जब एंबुलेंस में मरीज के बजाय अवैध शराब की खेप मिली।

जांच में कुल 33 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। इनमें रॉयल स्टैग की 385 बोतलें, आइकोलिन की 312 बोतलें और रॉयल चैलेंज की 188 बोतलें शामिल हैं।

शराब धनबाद से गिरिडीह ले जाया जा रहा था

पुलिस ने मौके से एंबुलेंस चालक प्रकाश रवानी को गिरफ्तार कर लिया, जो बलियापुर के कर्माटांड़ का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि शराब को धनबाद से गिरिडीह ले जाया जा रहा था, जहां से आगे बिहार भेजने की योजना थी।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि गोविंदपुर में एंबुलेंस को चालक के हवाले किया गया था और वहीं से शराब लोड की गई थी। हालांकि, टुंडी पुलिस की सतर्कता से तस्करों की यह पूरी योजना नाकाम हो गई।
बरामद शराब को नकली बताया जा रहा है, जिसे किसी अवैध फैक्ट्री में तैयार किए जाने की आशंका है। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।
टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एंबुलेंस से भारी मात्रा में अवैध नकली शराब बरामद की गई है। एंबुलेंस और शराब को जब्त कर लिया गया है तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Posts

Ranchi
Jharkhand

Ranchi: RSS के युवा संवाद कार्यक्रम में 297 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

जुलाई 13, 2026
कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला
कोडरमा Koderma

कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला

जुलाई 13, 2026
Bankipur By-election: Janshakti Janata Dal candidate Veena Manvi arrested after filing nomination; Tej Pratap Yadav makes a major allegation.
बिहार Bihar News

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, Tej Pratap Yadav का बड़ा आरोप

जुलाई 13, 2026
Next Post
Parliament clashes over women's reservation: 3 bills introduced to increase quota to 33% and Lok Sabha seats to 850

महिला आरक्षण पर संसद में टकराव: 33% कोटा और लोकसभा सीट 850 करने वाले 3 बिल पेश

Breaking News: IED blast in Saranda, Cobra jawan injured during encounter, 2 jawans referred to Delhi

Breaking News: सारंडा में IED Blast, मुठभेड़ के बीच कोबरा जवान घायल, 2 जवान दिल्ली रेफर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi

Ranchi: RSS के युवा संवाद कार्यक्रम में 297 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

जुलाई 13, 2026

700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे! चांडिल नहर की बदहाली पर Saryu Roy का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

Ranchi में पहली बार डूरंड कप 2026 की मेजबानी, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा स्टेडियम में होंगे मुकाबले

कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, Tej Pratap Yadav का बड़ा आरोप

SIRD में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताई बड़ी रणनीति

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra