US Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के बंदरगाहों से निकलने की कोशिश कर रहे 10 जहाजों को वापस लौटा दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, सोमवार से शुरू हुई समुद्री नाकाबंदी के बाद अब तक कोई भी जहाज इस घेराबंदी को पार नहीं कर पाया है।
Read More- Women Reservation Bill: परिसीमन पर विवाद! महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में हंगामा
US Iran War: 34 साल में पहली बार इजराइल और लेबनान में बातचीत
इस कार्रवाई के बाद ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है। ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका ने नाकाबंदी नहीं हटाई, तो वह पर्शियन गल्फ, ओमान सागर और रेड सी में व्यापार को बाधित कर सकता है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इजराइल और लेबनान के नेता जल्द ही जंग खत्म करने के लिए सीधी बातचीत करेंगे। यह पिछले 34 साल में पहली बार होगा, जब दोनों देश आमने-सामने बैठेंगे।
US Iran War: अमेरिका ने हमला किया तो उसके सैनिकों को बनाएंगे बंधक
इधर, लेबनान में जारी संघर्ष में मरने वालों की संख्या 2,167 तक पहुंच गई है, जबकि 7,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजराइल ने दावा किया है कि उसने 24 घंटे में हिजबुल्लाह के 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया।
Read More- Palamu News: पलामू में काल बनी रफ्तार-ऑटो-बाइक की भयंकर टक्कर, बीमा एजेंट समेत 2 की मौत
तनाव के बीच ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया, तो हजारों अमेरिकी सैनिकों को बंधक बनाया जा सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि हर बंधक के बदले एक अरब डॉलर की मांग की जा सकती है।













