Jharkhand News: बोकारो जिले की लापता युवती पुष्पा कुमारी महतो के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने जांच में देरी और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बरामद नरकंकाल की पहचान के लिए DNA जांच कराने का निर्देश दिया है।
Read More- US Iran War: होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही ठप! ईरान ने अमेरिका को दे डाली ये खुली धमकी
अदालत ने स्पष्ट किया कि बरामद कंकाल और युवती के परिजनों का DNA सैंपल लेकर उसे कोलकाता भेजा जाए, ताकि यह पुष्टि हो सके कि कंकाल पुष्पा का ही है या नहीं। कोर्ट ने इस प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश भी दिया है।
Jharkhand News: परिजनों ने जताई आपत्ति
बता दे कि पुष्पा कुमारी महतो जुलाई 2025 से लापता है। परिजनों की शिकायत के बावजूद लंबे समय तक मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर जंगल से एक नरकंकाल बरामद किया गया।
Read More- Women Reservation Bill: परिसीमन पर विवाद! महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में हंगामा
हालांकि, परिजनों की ओर से इस कंकाल की पहचान पर संदेह जताया गया है। उनका कहना है कि कंकाल की स्थिति और समयावधि मामले से मेल नहीं खाती।
Jharkhand News: DGP, बोकारो SP और नई SIT टीम को हाजिर रहने का निर्देश
इससे पहले कोर्ट के आदेश के आलोक में आज DGP, बोकारो SP, FSL की टीम और नई SIT की टीम हाजिर हुए। कोर्ट में सशरीर उपस्थित डीजीपी ने इस मामले का जल्द पटाक्षेप किए जाने का आश्वासन दिया।
Read More- Palamu News: पलामू में काल बनी रफ्तार-ऑटो-बाइक की भयंकर टक्कर, बीमा एजेंट समेत 2 की मौत
नई SIT टीम मामले के सभी दस्तावेजों के साथ कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट ने टीम से सवाल जवाब किया। कोर्ट ने अगली सुनवाई में भी DGP, बोकारो SP और नई SIT टीम को हाजिर रहने का निर्देश है। मामले की अगली सुनवाई अब दो सप्ताह बाद होगी।












